जमुईः बुजुर्ग दंपति का हाथ-पैर बांधकर घर में की लूटपाट और फिर पति को मार डाला

जमुई। बिहार के जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र के धमना गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बुधवार की देर रात को चार नकाबपोश अपराधियों ने घर में घुसकर निर्ममता से वृद्ध की हत्या कर दी और साथ में ही रुपये, गहने सहित कार और बाइक की चाबी लूट ले गए। मृतक की पहचान 65 वर्षीय देवेंद्र प्रसाद रावत के रूप में हुई है। वह स्वास्थ्य विभाग से रिटायर हुए थे। लुटेरों ने उनकी पत्नी शकुंतला देवी के साथ भी मारपीट की।

jamui goons did murder of old man and loot in house

देवेंद्र प्रसाद रावत अपनी पत्नी शकुंतला देवी के साथ झाझा स्थित धमना गांव में अपने मकान में रहते थे। उनका बड़ा बेटा पुणे और छोटा बेटा व बेटी पटना में रहते हैं। घायल शकुंतला ने बताया कि बुधवार की रात 11 से 12 बजे के बीच में चार से पांच अज्ञात लोगों ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलते ही पति देवेंद्र प्रसाद रावत के साथ मारपीट करने लगे। उनके हाथ-पैर बांध दिये। शोर सुनकर जब वह बाहर निकली तो बदमाशों ने उनपर भी हमला कर दिया और हाथ-पैर बांधकर सीढ़ी पर लेटा दिया और फिर घर में जमकर लूटपाट की।

लुटेरे जब घर में लूटपाट कर रहे थे तभी किसी तरह अपने पैर खोलकर वह पड़ोसी के घर भाग गईं और पटना में रह रहे अपने छोटे बेटे को घटना की जानकारी दी। इसके बाद छोटे बेटे ने देर रात घटना की सूचना झाझा पुलिस को दी । सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल वृद्ध का हाथ-पैर खोला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

हालांकि, परिजनों के अनुसार मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। मृतक का चचेरे भाई से 15 साल से 15 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले में दोनों ओर से पहले भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। कुछ दिन पहले देवेंद्र के बड़े भाई धनबाद से आए थे। 3-4 दिन पहले ही वह वापस धनबाद गए थे। परिजनों को आशंका है कि उन्होंने ही अपने लोगों से कहकर घटना को अंजाम दिलवाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+