Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बीवी के साथ घूमने निकले पुलिसवाले को ट्रैफिक कर्मी ने पीटा, गिड़गिड़ाकर बोले- मुझे मत मारो मैं दरोगा हूं

जहानाबाद। बिहार में अपराध का स्तर इतना अधिक है कि यहां आम जनता के अलावा अब पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं हैं। बिहार के जहानाबाद में एक सब इन्स्पेक्टर को दिन-दहाड़े यातायात कर्मी ने पीट दिया, इस दौरान दरोगा की पत्नी भी वहीं मौजूद थीं। दरोगा ने पिटाई के दौरान अपनी पहचान भी बताई लेकिन दबंगों ने उनकी एक ना सुनी और जमकर पिटाई की। अपने ही स्टाफ के द्वारा पिटाई किए जाने से क्षुब्ध दरोगा ने नगर थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपी यातायात जमादार और उसके साथियों पर कार्रवाई करने की गुजारिश की है।

jahanabad traffic man thrashed inspector who is going to somewhere with his wife

मिली जानकारी के मुताबिक दरोगा योगेंद्र सिंह एक महीना पहले तक जहानाबाद के नगर थाने में ही पोस्टेड थे। जिसके बाद उनका ट्रांसफर घोसी थाने में हो गया था। जख्मीं दारोगा ने बताया कि गुरुवार की देर शाम वह अपनी पत्नी विनीता सिंह के साथ बाइक से शहर के दरधा नदी पुल पार कर रहे थे। पुल पर जाम लगा था इसी क्रम में यातायात जमादार सुरेंद्र शर्मा आए और उन्होंने बाइक को धक्का देते हुए गिरा दिया। वे खुद दारोगा होने की बाद कहते रहे लेकिन जमादार ने ेक ना सुनी और योगेंद्र को तमाचा जड़ दिया। इतना देखते ही उनके साथी दरोगा पर लाठी बेंत लेकर जुट गए और खूब पिटाई कर दी। बीच बचाव में आई पत्नी को भी चोट लग गई। मारपीट में घायल दरोगा अपना इलाज सदर अस्पताल में करा रहे हैं। उन्होंने तहरीर के साथ पुलिस अधीक्षक से भी मामले की शिकायत की है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+