बिहारः जहानाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, जीजा-साले की मौत, घंटों तक सड़क किनारे रही लाश
जहानाबाद। बिहार के जहानाबाद जिले के घोसी-धामापुर मख्य नहर की सड़क पर गंगापुर गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जो आपस में जीजा-साला थे। दोनों बाइक से जा रहे थे, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हालांकि बारिश के चलते घटनास्थल पर दुर्घटना के दौरान कोई भी मौजूद नहीं था। लेकिन हादसे के चलते गंभीर चोट आई और शरीर से काफी खून बह चुका था, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। दोनों युवक मुख्य सड़क के किनारे पड़े हुए थे। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

इसके बाद दुर्घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। वीरुपुर गांव के रहने वाले प्रकाश बिंद अपने साले सीबी पिंद के साथ अपने ससुराल ओकरी ओपी क्षेत्र के थाना बिगहा जा रहे ते। इसी दौरान गंगापुर गांव के पास सड़क दुर्घटना हो गई और दोनों की मौत हो गई। लोगों ने आशंका जताया है कि किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी, जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे और उनकी सिर में गंभीर चोट लग गई, जिसके चलते हादसा हुआ है।
हालांकि कुछ लोगों का कहना था कि तेज रफ्तार में बाइक के अचानक पलटने से दोनों की मौत हुई है। मौके पर किसी के मौजूद नहीं होने के कारण घटना की वजहों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई। ग्रामीणों ने बताया कि थानाबिगहा गांव निवासी सीबी बिंद के छोटे भाई की शादी बीते कुछ दिन पूर्व संपन्न हुई थी। शादी के कुछ रस्म को लेकर वह अपने बहनोई वीरुपुर गांव निवासी प्रकाश बिंद को लेकर थानाबिगघा जा रहा था। परिजनों ने अंदेशा जाहिर किया कि जाने के क्रम में गंगापुर गांव के समीप बड़े वाहन की चपेट में आने से दोनों की मौत मौके पर हो गई।












Click it and Unblock the Notifications