बिहारः जहानाबाद की जेल में कैदी के हुई मौत तो ग्रामीणों ने किया हंगामा, महिला पुलिसकर्मी की हुई मौत
जहानाबाद। बिहार के जहानाबाद जिले के मंडल कारा में एक बंदी की मौत होने के उसके गांव के लोगों ने निहालपुर के पास एनएच 110 को जाम कर दिया। मृतक गोविंद मांझी जिले के रतनी प्रखंड के सरता गांव का रहने वाला था। उसके परिजनों का कहना है कि इलाज में लापरवाही बरतने के चलते गोविंद माझी की मौत हुई है। वहीं जब पुलिस को जानकारी मिली की मृतक के परिजन एनएच पर जाम लगाए हुए तो मौके पर दल-बल के साथ पहुंची। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीण पुलिस की टीम से भिड़ गए।

ग्रामीणों ने पुलिस की टीम पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इस क्रम में आधे दर्जन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। पुलिस ने हालात बिगड़ते देख प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों पर लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान पुलिस ने भीड़ हटाने के तीन राउंड हवाई फायरिंग भी की। भागने के क्रम में महिला सिपाही कांति देवी एक वाहन की चपेट में आ गई और उनकी मौत हो गई। महिला सिपाही खगड़िया की रहने वाली है और पुलिस लाइन में तैनात थी।
इस मामले में एसडीपीओ अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि ग्रामीणों के पथराव और फायरिंग का पुलिस ने जवाब दिया और तीन राउंड हवाई फायरिंग भी की। इस दौरान भीड़ को हटाने के लिए गई पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। फिलाहल स्थिति नियंत्रण में है लेकिन तनाव बना है। घटनास्थल पर एसडीपीओ अशोक कुमार पांडेय सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications