जब लालू प्रसाद यादव के बीमारी को लेकर पूछा गया सवाल तो जगदानंद सिंह ने कहा- पूरा देश बीमार है

पटना। राष्ट्रीय जनता दल में चल रही आंतरिक कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी कड़ी में बुधवार को राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से जब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पूरा देश बीमार है। बता दें कि इससे पहले तेज प्रताप यादव से जुड़े सवाल पर कहा था कि हू इज तेज प्रताप। वहीं जगदानंद सिंह के इस बयान का व्याख्या जदयू ने किया है।

jagdanand singh give statement on rjd supremo lalu prasad yadav health condition

जदयू प्रवक्ता और पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि कोर्ट में लालू प्रसाद के वकील ने जमानत मांगते वक्त लालू प्रसाद की सेहत खराब होने का हवाला दिया था। अब जब लालू प्रसाद रुटीन चेकअप के लिए दिल्ली एम्स गए तो जगदानंद सिंह ने यह कहकर उनका उपहास किया है कि पूरा देश ही बीमार है। इसके अलावा प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि बीमारी के आधार पर जमानत लेने पर ही जगदानंद सिंह ने सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

बता दें कि बीते बुधवार को लालू प्रसाद हेल्थ चेक अप के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती हुए थे। लालू के एम्स जाने की खबर से राजद कार्यकर्ताओं की चिंता बढ़ गई थी। हालांकि, राजद सुप्रीमो कुछ घंटों के बाद ही अपनी बेटी मीसा भारती के दिल्ली स्थित आवास पर आ गए। डॉक्टरों ने इसे रूटीन चेक अप का हिस्सा बताया। साथ ही कहा था कि सब ठीक है। लालू प्रसाद इन दिनों बड़ी बेटी और राजद सांसद मीसा भारती के घर पर ही रह रहे हैं। उन्हें दिल की बीमारी के साथ ही, डाइबिटीज, ब्लड प्रेशर, किडनी की बीमारी, थैलीसीमिया, प्रोस्टेट बढ़ना, यूरिक एसिड और ब्रेन से जुड़ी बीमारी है।

इस दौरान मीडिया से भी उन्होंने बात की। उन्होंने जातीय जनगणना को लेकर बयान दिया। लालू प्रसाद यादव ने कहा कि जब मैं सांसद था, तो मैंने अन्य लोगों के साथ मिलकर इसके लिए (जाति आधारित जनगणना) लोकसभा में लड़ाई लड़ी थी। अरुण जेटली ने पहले लिखित आश्वासन दिया था और हम इसे लेकर बहुत आशान्वित हैं। यह जनसंख्या और आर्थिक स्थिति को समझने के लिए किया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+