ISCE: स्टेट में नंबर-1 और देश में दूसरी टॉपर बनी नेहा, बिना कोचिंग के ही लहराया कामयाबी का परचम

मीडिया से मुखातिब होते हुए नेहा ने बताया कि उनका पसंदीदा सब्जेक्ट विज्ञान है, 12वीं के बाद कंप्यूटर साइंस की तालीम हासिल करना चाहती हैं।

पटना, 19 जुलाई 2022। आइससीई के 10वीं का परिणाम घोषित हो चुका है। पटना की रहने वाली छात्रा नेता नेहा पूरे बिहार की 10वीं टॉपर रहीं। कार्मेल हाई स्कूल की छात्रा नेहा ने 99.6 फिसद अंक हासिल कर स्टेट टॉपर का ख़िताब अपने नाम किया है। ग़ौरतलब है कि नेहा स्टेट टॉपर होने के साथ ही पूरे देश की दूसरी टॉपर का भी ख़िताब अपने नाम कर लिया है। रिज़ल्ट घोषित होने के बाद नेहा के परिवार वालों के साथ साथ पूरे राज्य के लोग फख़्र महसूस कर रहे हैं। नेहा के परिवार वालों की मानें तो नेहा बचपन से ही पढ़ने काफ़ि तेज़ तर्रार रहीं हैं। इसी का नतीजा है कि आज उसने पूरे राज्य का नाम रोशन कर हम लोगों को गौरवांवित किया है।

गणित और विज्ञान में मिले 100 नंबर

गणित और विज्ञान में मिले 100 नंबर

मीडिया से मुखातिब होते हुए नेहा ने बताया कि उनका पसंदीदा सब्जेक्ट विज्ञान है, 12वीं के बाद कंप्यूटर साइंस की तालीम हासिल करना चाहती हैं। अभी से ही वह जेईई की तैयारी शुरू कर चुकी हैं। ग़ौरतलब है कि नेहा को साइंस और मैथ में 100 में 100 नंबर मिले हैं। उन्होंने बताया कि बिना किसी कोचिंग और ट्यूशन के वह टॉपर बनी हैं। उनका मानना है कि थोड़ी-थोड़ी पढ़ाई कर पूरे परीक्षा की अच्छे से तैयारी की जा सकती है। स्टूडेंट्स को चाहिए की स्कूल में जो पढ़ाई हुई, उसे घर में आकर भी दोहराएं। ऐसा करने से परीक्षा में अच्छे अंक हासिल किए जा सकते हैं।

स्कूल के बाद भी पढ़ाई करनी चाहिए- नेहा

स्कूल के बाद भी पढ़ाई करनी चाहिए- नेहा

नेहा ने अपनी कामयाबी का मंत्र बताते हुए कहा कि किसी भी विषय में अगर कुछ समझ नहीं आ रहा है तो स्कूल के शिक्षक या फिर किसी जानकार से पूछकर उन परेशानियों को तुरंत हल कर लेना चाहिए। इससे आपकी पढ़ाई में रुची बढ़ेगी। अकसर यह होता है कि हमें कुछ समझ में नहीं आता तो हम उस विषय से दूर भागने लगते हैं। हम लोगों को चाहिए कि विषय से दूर भागने की बजाय स्कूल में मौजूद संबंधित शिक्षक से उसका हल पूछें। इसके बाद घर जाकर उसपर प्रैक्टिस करें। स्कूल से घर वापस जाने के बाद भी अध्यन जारी रखना चाहिए क्योंकि एग्ज़ाम की तैयारी एक दिन की पढ़ाई से नहीं की जा सकती है, थोड़ी-थोड़ी कर के तैयारी पूरी होती है।

नेहा ने सेल्फ स्टडी पर दिया ज़ोर

नेहा ने सेल्फ स्टडी पर दिया ज़ोर

नेहा की मानें तो उन्होंने अभी तक किसी भी कोचिंग संस्थान या ट्यूशन के ज़रिए तालीम हासिल नहीं की। वह सेल्फ स्टडी पर ज़ोर देते हुए स्कूल के शिक्षकों से अपने डॉब्ट्स क्लियर करती गईं। नेहा के परिवार की बात की जाए तो परिवार में माता पिता के साथ-साथ छोटा भाई केशव और छोटी बहन नुपुर हैं। उनके पिता संजीव कुमार एक प्राइवेट जॉब करते हैं और माता कृपलानी घरेलु महिला हैं। नेहा के पिता संजीव कुमार ने नेहा के डेडिकेशन को ही उनकी कामयाबी का राज़ बताया है। उन्होंने कहा कि वह अपनी पढ़ाई बहुत ही ईमानदारी से करती है। उसे जो चीज़ समझ नहीं आती वह उसे समझे बिना हार नहीं मानती है।

'नेहा को कभी पढ़ाई करने के लिए बोलना नही पड़ा'

'नेहा को कभी पढ़ाई करने के लिए बोलना नही पड़ा'

नेहा के पिता संजीव कुमार ने बताया कि नेहा सोशल मीडिया की दुनिया से बहुत ही दूर रहती है। उसका फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम और कू जैस प्लैटफॉर्म पर कोई एकाउंट नहीं है। ना ही उसका ध्यान इन सब चीज़ों पर गया। यह बात ज़रूर है कि उसने ऑनलाइन क्लासेज़ के ज़रिए भी पढ़ाई। वहीं नेहा की मां कृपलानी कुमारी ने बताया कि उनकी बेटी नेता बहुत ही इमोशनल है, लेकिन ज़िद्दी है। क्लास टू से ही नेहा को स्कॉलरशिप मिली है। नेहा को पढ़ने के लिए कभी भी बोलना नहीं पड़ता है। वह पढ़ने में इतना खो जाती है कि हमें कहना पड़ता है कि सोने का वक्त हो गया है नेहा अब सो जाओ। आज नेहा की कामयाबी से सारे लोग खुश हैं।

ये भी पढ़ें: बिहार: 11 साल पहले तोड़ी रिश्ते की मर्यादा, फिर किया प्रेम विवाह, अब नए इश्क में हैवान बना पति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+