Iran Israel War पर JDU नेता संजय झा बोले, 'विदेश मंत्रालय से संपर्क में हैं, सुरक्षा के लिए अभी घर में ही रहे'
Iran Israel War Sanjay Jha: ईरान-इजरायल संघर्ष की वजह से पूरी दुनिया में घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। भारत से मिडिल ईस्ट जाने वाली कई फ्लाइट्स कैंसल करनी पड़ी हैं। विमानों का रूट भी डायवर्ट करना पड़ा है। बड़ी संख्या में भारतीय खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं। जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने भी माना कि बहुत से लोगों के फोन मदद के लिए आ रहे हैं।
जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि देश के बहुत से लोग खाड़ी देशों में रहते हैं। आज सुबह से वहां से हमें काफी फोन कॉल आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आज सुबह बताया कि उन्होंने विदेश मंत्री और अन्य नेताओं से बात की है। सभी एयरपोर्ट बंद हैं, इसलिए लोगों को घरों के अंदर ही रहना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए सभी जरूरी उपाय किए जाएंगे।

Iran Israel Conflict: विदेश मंत्रालय ने जारी किया हेल्पलाइन
जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष ने यह भी कहा कि भारत सरकार और विदेश मंत्रालय स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। जैसे ही हालात थोड़े सामान्य होंगे, समाधान निकाला जाएगा। हम सभी चाहते हैं कि यह युद्ध जल्द से जल्द रुके। दुबई एयरपोर्ट जैसा बड़ा एयरपोर्ट भी बंद कर दिया गया है। बता दें कि विदेश मंत्रालय की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इसके अलावा, इजरायल और ईरान में फंसे भारतीयों के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है। भारतीय नागरिकों से दूतावास से संपर्क में रहने की अपील की गई है।
Iran Israel War से वैश्विक संकट की आशंका
- इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। यूएई के दुबई और अबू धाबी एयरपोर्ट से दुनिया भर के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट्स मिलती हैं।
- संघर्ष की वजह से भारत ही नहीं दुनिया के कई शहरों से दुबई आने वाली उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। बहुत सी फ्लाइट्स का रूट डायवर्ट किया गया है।
- मिडिल ईस्ट में अगर यह संघर्ष लंबा खिंचता है तो इसका असर वैश्विक बाजार पर पड़ना तय है। पेट्रोल और तेल की कीमतों में भारी इजाफा हो सकता है और सोने की कीमतें भी तेजी से बढ़ सकती हैं।
- इसके अलावा, फर्मास्युटिकल, खाद्यान्न समेत तमाम चीजों की कीमतों में इजाफा होने की आशंका है।












Click it and Unblock the Notifications