भोजपुर: गड़हनी में बिहार राज्य खाद्य निगम गोदाम में फहराया गया उल्टा तिरंगा, वीडियो हुआ वायरल

ग्रामीणों ने उल्टा तिरंगा फहराते देख उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की हरकत से साफ जाहिर होता है की बिहार सरकार के कर्मचारी कितनी लापरवाही से काम कर रहे है।

भोजपुर, 15 अगस्त 2022। आज पूरा देश 76वां स्वतंत्रा दिवस मना रहा है और 75वें वर्षगांठ के अवसर पूरे भारते में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। पूरे देश के लोग अपने घरों के छत पर झंडा लहरा कर आज़ादी का जश्न मना रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्नान पर हर घर तिरंगा का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत शहर की सड़कों से लेकर गांव की गलियों तक हर घर के छतों पर तिरंगा फहरा दिखा। इसी बीच एक तिरंगा उल्टा फहराने के मामला भी सामने आया है। उल्टा तिरंगा फहराने के मामले में ग्रामीणों में काफ़ी रोष है। इसी बीच किसी व्यक्ति ने उल्टा फहरते हुए तिंरगे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Recommended Video

    भोजपुर: गड़हनी में बिहार राज्य खाद्य निगम गोदाम में फहराया गया उल्टा तिरंगा, वीडियो हुआ वायरल
    inverted flag bhojpur

    उल्टा तिरंगा फहराने से ग्रामीणों में नाराज़गी

    उल्टा तिरंगा फहराने के मुद्दे पर ग्रामीण इसलिए भी ज़्यादा नाराज़ हैं क्योंकि वह झंडा बिहार राज्य खाद्य निगम के गोदाम के ऊपर फहरा दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिहार सरकार के कुछ मुलाजिम ने तिरंगे का अपमान किया है। दरअसल यह पूरा मामला बिहार के भोजपुर जिले का है। जहां गड़हनी प्रखंड के बिहार राज्य खाद्य निगम के गोदाम के ऊपर तिरंगा झंडा उल्टा फहरा दिया गया है। इस मामले में आस पास के लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है।

    खाद्य निगम के कर्मचारी से मांगा स्पष्टीकरण

    ग्रामीणों ने उल्टा तिरंगा फहराते देख उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की हरकत से साफ जाहिर होता है की बिहार सरकार के कर्मचारी कितनी लापरवाही से काम कर रहे है। उन्हें ये तक नही मालूम की भारत का तिरंगा झंडा कैसे फहराया जाता है। वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन की किरकिरी हो रही है। वहीं मामले की सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी को मिली तो उन्होंने काफी नाराज़गी ज़ाहिर की । इसके साथ ही खाद्य निगम के कर्मचारी से इसकी स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर सख्त कार्रवाई की बात भी कही है।


    ये भी पढ़ें: बिहार: हम लोग सच्चे समाजवादी हैं और जो कहते हैं उस पर अमल करते हैं- तेजस्वी यादव, उपमुख्यमंत्री

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+