CM Nitish Oath Ceremony: नीतीश कुमार के 10वें शपथ ग्रहण पर अंतरराष्ट्रीय आर्टिस्ट मधुरेंद्र की अनोखी बधाई
CM Nitish Oath Ceremony: बिहार की राजनीति में आज का दिन ऐतिहासिक बनने जा रहा है। राज्य में 9 बार मुख्यमंत्री रह चुके नीतीश कुमार आज 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। यह क्षण न केवल सत्ता परिवर्तन का प्रतीक है, बल्कि बिहार की राजनीतिक स्थिरता, नेतृत्व क्षमता और जनता के बीच नीतीश कुमार की स्वीकार्यता का भी एक बड़ा प्रमाण है।
इसी खास अवसर को और यादगार बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट और लीफ आर्ट विशेषज्ञ मधुरेंद्र ने अपनी अनूठी कलाकृति के माध्यम से मुख्यमंत्री को अत्यंत रचनात्मक तरीके से शुभकामनाएं दी हैं।

वैश्विक मंच पर अपनी कला का लोहा मनवा चुके मधुरेंद्र ने इस बार पीपल के पत्ते पर सूक्ष्म नक्काशी करके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आकृति उकेरी है। बेहद बारीक तकनीक से तैयार की गई इस लीफ आर्ट में उन्होंने "विकसित बिहार के शिल्पकार - 10वीं बार नीतीश कुमार" संदेश भी जोड़ा है, जो उनकी कला को और विशेष बनाता है।
पीपल का पत्ता भारतीय संस्कृति में पवित्र माना जाता है, ऐसे में मधुरेंद्र की यह रचना न केवल सम्मान का प्रतीक है, बल्कि बिहार की सांस्कृतिक विरासत और राजनीतिक उपलब्धि का भी सुंदर संगम पेश करती है। नीतीश कुमार के 10वें कार्यकाल की शुरुआत को लेकर जहां राजनीतिक हलकों और जनता में उत्साह है, वहीं इस कलाकृति ने सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा बटोरी है।
हजारों लोग इस लीफ आर्ट की बारीकी और रचनात्मकता की तारीफ कर रहे हैं और इसे बिहार की कला-संस्कृति का उत्कृष्ट उदाहरण बता रहे हैं। मधुरेंद्र इससे पहले भी सैंड आर्ट और लीफ आर्ट के जरिए कई अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भारत और बिहार का नाम रोशन कर चुके हैं। उनकी कला हमेशा सामाजिक संदेशों, ऐतिहासिक पलों और समकालीन घटनाओं को उजागर करने के लिए जानी जाती है।
वनइंडिया से बात करते हुए मधुरेंद्र ने कहा कि नीतीश कुमार के 10वें शपथ ग्रहण के मौके पर उनकी यह विशेष रचना न सिर्फ एक कलाकार की श्रद्धांजलि है, बल्कि बिहार के विकास, नेतृत्व और रचनात्मक अभिव्यक्ति का एक अनोखा उत्सव भी है। पूरे बिहारवासियों को जोश के साथ इस जश्न में शामिल होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications