Bihar News: 5 नए इंडस्ट्रियल एरिया को मंजूरी, 2627 एकड़ में होगा विस्तार, बेगूसराय समेत इन ज़िलों के नाम शामिल
Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में बिहार के औद्योगिक विकास को नई गति देने वाला अहम फैसला लिया गया। राज्य में 5 नए स्थानों पर औद्योगिक क्षेत्रों के विकास को मंजूरी दी गई है। इनमें मधेपुरा, पटना (बख्तियारपुर), सीवान, सहरसा और बेगूसराय शामिल हैं।
इन औद्योगिक क्षेत्रों के लिए कुल 2627 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा, जिस पर 812 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने बताया कि इससे विभिन्न इलाकों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कोरिडोर को भी बढ़ावा
कैबिनेट ने गया के डोभी में बन रहे इंटीग्रेटेड मैन्यूफैक्चरिंग कलस्टर (IMC) के विस्तार को भी मंजूरी दी। इसके तहत मोहनपुर अंचल में 700 एकड़ और फतेहपुर अंचल में 600 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा, जिस पर 416 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
जिलावार जमीन अधिग्रहण और लागत
मधेपुरा (ग्वालपाड़ा, विषवाड़ी, उदाकिशुनगंज) - 548.87 एकड़ - ₹41.26 करोड़
सहरसा (कहरा अंचल) - 420.62 एकड़ - ₹88.01 करोड़
सीवान (मैरवा अंचल) - 167.34 एकड़ - ₹113.92 करोड़
बेगूसराय (कुसमौत मौजा) - 991 एकड़ - ₹351.59 करोड़
पटना (बख्तियारपुर - सैदपुर, बहादुरपुर, ताराचंदपुर) - 500 एकड़ - ₹219.34 करोड़
गोपालगंज (कटेया अंचल) - 6.94 एकड़ - ₹2.60 करोड़
इसके अलावा गया के गुरारू औद्योगिक क्षेत्र में ₹35.14 करोड़ की लागत से एक टेक्सटाइल मिल लगाने की अनुमति दी गई है, जिससे 237 लोगों को रोजगार मिलेगा।
एयरपोर्ट सर्वे और विस्तार कार्य
राज्य के वीरपुर, मुंगेर, भागलपुर, सहरसा, मुजफ्फरपुर और वाल्मिकीनगर में एयरपोर्ट स्थापित करने के लिए OLS (Obstacle Limitation Surface) सर्वे कराया जाएगा। इसके लिए ₹290 करोड़ एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को दिए गए हैं। साथ ही, गया एयरपोर्ट के रनवे के विस्तार के लिए 18 एकड़ अतिरिक्त जमीन का अधिग्रहण और CAT-I लाइट लगाने की योजना पर ₹137.37 करोड़ खर्च होंगे।
-
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
Surya Midha Net Worth: कौन हैं 22 साल के सूर्या मिधा? जकरबर्ग को पछाड़ बने सबसे युवा अरबपति? अथाह है संपत्ति -
Petrol Price: पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
VIDEO: राष्ट्रपति ने प्रेमानंद महाराज को देखते ही किया प्रणाम! सादगी ने जीता दिल, क्या हुई आध्यात्मिक चर्चा?












Click it and Unblock the Notifications