बिहार: सबसे पुराने विश्वविद्यालय में होगा नेशनल लेवल इंडोर स्टेडियम और स्विमिंग पुल का निर्माण
बिहार में शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ खेलकूद को भी बढ़ावा देने के लिए सुविधाएं उपलब्ध करवाने की क़वायद तेज़ हो चुकी है।
पटना, 12 अप्रैल 2022। बिहार में शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ खेलकूद को भी बढ़ावा देने के लिए सुविधाएं उपलब्ध करवाने की क़वायद तेज़ हो चुकी है। इसी कड़ी में बिहार के सबसे पुराने विश्वविद्यालय पर केंद्र सरकार महरबान दिख रही है। खेल मंत्रालय की तरफ़ खेलो इंडिया के तहत पटना यूनिवर्सिटी के कैंपस के अंदर खेलकूद की गतिविधियों के लिए सभी सुविधाएं मुहैय्या कराई जाएगी। ग़ौरतलब है कि केंद्र सरकार की मदद से पटना यूनिवर्सिटी में इंडोर स्टेडियम और स्विमिंग पूल का निर्माण किया जाएगा।

पांच करोड़ रुपये की राशि मंजूर
पटना यूनिवर्सिटी के सैदपुर( साउथ कैंपस) में एक इंडोर स्टेडियम और स्विमिंग पुल का निर्माण किया जाएगा। खेल मंत्रालय की तरफ़ से खेलो इंडिया के फंड से ही मोइनुल हक स्टेडियम के पास निर्माण होगा। आपको बता दें कि स्टेडियम और पुल के निर्माण के लिए पहले चरण में पांच करोड़ रुपये की राशि मंजूर कर ली गई है। स्पोर्ट्स कॉम्पेक्स की तर्ज़ पर निर्माण किया जाएगा ताकि आम छात्र-छात्राएं भी इससे फ़ायदा ले सकें। आम छात्रों को भी इस सुविधा का फ़ायदा मिल सके इसके लिए मोइनुल हक स्टेडियम की तरफ़ से एक रास्ता खोला जायेगा, पटना यूनिवर्सिटी साउथ कैपस (सैदपुर) की तरफ़ से भी एक रास्ता रहेगा। ताकि आम छात्र औऱ छात्राएं में इसमे दाखिल हो सकें।

यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए विशेष प्रावधान
स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में पटना यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए विशेष प्रावधान और सुविधाएं मुफ़्त रहेगी। मिली जानकारी के मुताबिक स्टेडियम और पुल के निर्माण से पहले विश्वविद्यालय के हॉस्टलों को तोड़ा जाएगा। इसे तोड़ने के बाद यहां पर एक नया पीजी हॉस्टल भी बनवाया जाएगा। हॉस्टल नंबर आठ और नौ के अलावा पुराने प्रेस भवन को भी तोड़ा जायेगा। ग़ौरतलब है कि प्रेस भवन में वाणिज्य कॉलेज की भी कुछ जमीन है। वहीं इनडोर स्टेडियम और स्वीमिंग पुल का निर्माण दूसरे जगह पर चिन्हित ज़मीनों पर किया जाएगा। इन सभी योजनाओं लिए पहले चरण में राशि आवंटित की जा चुकी है। बिहार स्टेट एजुकेशनल इन्फरासट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की तरफ से जल्द ही निर्माण कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।

छात्रों को सभी सुविधाएं देने की कोशिश
पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति गिरीश कुमार चौधरी की मानें तो पटना यूनिवर्सिटी के सैदपुर कैपस के लिए जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। इनडोर स्टेडियम और स्वीमिंग पुल निर्माण के लिए टेंडर भी हो चुका है। साउथ कैपस को विकसित करने के लिए जल्द ही काम शुरू करने की पूरी कोशिश की जा रही है। एकेडमिक, आवासीय और दूसरी गतिविधियों को भी यहां बढ़ावा देने की योजना तैयार की जा रही है। ताकि छात्रों को उनके मुताबिक सुविधाएं मिल सके। उन्होंने कहा कि कोशिश की जा रही है कि छात्रों को जीवन जो सारी सुविधाएं मिलती हैं वह सब इस कैंपस में मिल सके।
ये भी पढ़ें: अब बहुत ही कम किराए में पहुंच जाएंगे बिहार से झारखंड, जल्द ही शुरू होने जा रही ये सेवा












Click it and Unblock the Notifications