Political Gossip: INDIA और NDA के बाद अब एक और गठबंधन की चर्चा तेज़, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

Bihar Politics: प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी चर्चा तेज़ है, वहीं अब INDIA और NDA के बाद एक और गठबंधन की चर्चा तेज़ हो चुकी है। सियासी गलियारों में यह चर्चा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में नया फ़्रंट तैयार किया जा सकता है।

बिहार में INDIA और NDA में जिन पार्टियों को जगह नहीं मिली है, वह अलग फ़्रंट बना सकते हैं। पप्पू यादव (JAP), मायावती (BSP), ओवैसी (AIMIM) और मुकेश सहनी (VIP) साथ आकर चुनावी दांव खेल सकते हैं। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने स्पष्ट तौर पर कह चुकी हैं कि BSP अकेले ही चुनावी मैदान में उतरेगी।

 discussion of another alliance

वन इंडिया हिंदी से बिहार बसपा के अध्यक्ष शंकर महतो ने बताया कि गठबंधन का फैसला पार्टी सुप्रीमो मायावती करेंगी। उनका जो फ़ैसला होगा हम लोग पूरी तरह से मानेंगे। पिछले चुनाव में गठबंधन का तुर्बा अच्छा नहीं रहा है, हम लोगो ने जिन पार्टियों के साथ गठबंधन किया उनके मतदाताओं ने हमारे प्रत्याशियों को वोट नहीं किया।

हम लोगों के साथ जिन दलों का गठबंधन था, उनके प्रत्याशियों को हमारे कोर वोटर ने वोट किया, लेकिन सहयोगी दलों के मतदाताओं ने हमारे प्रत्याशियों को वोट नहीं किया। इसलिए इस बार हम लोग बिहार की सभी लोकसभा सीटों पर अलग चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव की भी तैयारी जारी है।

चुनावी माहौल के बीच अगर पार्टी सुप्रीमो का गठबंधन करने का फ़ैसला हुआ तो हम लोग उनके दिशा निर्देश पर काम करेंगे। गठबंधन को लेकर जो भी फ़ैसला होगा वह पार्टी सुप्रीमो करेंगी और आप लोगों को सूचित किया जाएगा। फिल्हाल अभी कोई दिशा निर्देश नहीं आया है।

पप्पू यादव की पार्टी के नेता राघवेंद्र सिंह (बिहार अध्यक्ष, जन अधिकार पार्टी) ने कहा कि 'भाजपा सरकार' को हम लोग रोकने की कोशिश कर रहे हैं। हम लोगों की 'इंडिया गठबंधन' के अजेंडे से मिलती जुलती है। यही वजह है कि पार्टी कार्यकर्ता की चाहते हैं कि इंडिया गठबंधन के साथ JAP जाए।

हम लोगों के मंथन शिविर में 12 लोकसभा और 100 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फ़ैसला लिया गया है। कई दलों के नेता संपर्क में हैं, AIMIM, BSP और VIP से बातचीत हो रही है। वहीं AIMIM बिहार अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा कि बिहार हो या केंद्र फिरकापरस्त ताकतों को गद्दी पर नहीं चाहते हैं। भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए एक बैलेंस्ड गठबंधन की ज़रूरत है। INDIA गठबंधन में दलितों और मुस्लिमों की अंदेखी हुई है।

भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए मिलकर काम करने की ज़रूरत है, इस बात को हम लोग शुरू से कह रहे हैं, लेकिन 'इंडिया गठबंधन' हम लोगों को अपने साथ लेने के लिए तैयार नहीं है। प्रदेश की छोटी पार्टियों का गठबंधन बनाना मजबूरी है। इस बाबत हमारे नेता राष्ट्रीय स्तर पर बात कर रहे हैं।

VIP (मुकेश सहनी की पार्टी) के प्रवक्ता देव ज्योति ने हमारे नेता को दूल्हा नहीं बनना है, VIP निषाद आरक्षण की मांग कर रही है। पीएम मोदी मांग को पूरा करेंग तो हम मोदी ज़िंदाबाद के नारे लगाएंगे। बिहार में छोटी पार्टियों के साथ मिलकर नया गठबंधन बनाने के सवाल पर कहा कि यह फ़ैसला मुकेश सहनी करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+