‘इंडिया’ गठबंधन ने 14 एंकर को किया बहिष्कार, CM नीतीश बोले- मुझे जानकारी नहीं, मैं पत्रकारों के समर्थन में हूं

Nitish kumar on Media Boycott: इंडिया गठबंधन समन्वय समिति के सदस्यों ने कुछ टीवी एंकर्स का बहिष्कार किया है। बैठक के दौरान उन्होंने अपने नेताओं और प्रवक्ताओं को कुछ टीवी एंकर्स के शो में भेजना बंद करने का फैसला लिया है। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं है। मैं पत्रकारों के समर्थन में हूं।

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ टीवी समाचार एंकरों के बहिष्कार के बारे में हमें जानकारी नहीं है। लेकिन मैं पत्रकारों के समर्थन में हूं।

CM नीतीश बोले- मैं पत्रकारों के समर्थन में हूं
Photo Credit:

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जब सभी को पूर्ण स्वतंत्रता मिलेगी, तो पत्रकार वही लिखेंगे जो उन्हें पसंद है। क्या वे नियंत्रित हैं? क्या मैंने कभी ऐसा किया है? उनका अधिकार है, मैं किसी के खिलाफ नहीं हूं।

अभी जो लोग केंद्र में हैं, उन्होंने कुछ लोगों को नियंत्रित किया है। जो हमारे साथ हैं उन्हें लगा होगा कि कुछ हो रहा है। हालांकि, मैं किसी के खिलाफ नहीं हूं। अगर पत्रकारों को पूरी आजादी है तो वे वही लिखेंगे जो उन्हें पसंद है। सबके अपने अधिकार हैं।

बता दें कि 'इंडिया' गठबंधन ने उन एंकरों की लिस्ट शेयर की है। जिसे कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक्स पर शेयर किया है। पवन खेड़ा ने लिखा कि इंडिया मीडिया समिति द्वारा आज दोपहर आयोजित एक वर्चुअल बैठक में निम्नलिखित निर्णय लिया गया। इंडिया पार्टियों के प्रतिनिधि इन एंकर्स के शो में हिस्सा नहीं लेंगे।

14 न्यूज एंकरों का विपक्षी गठबंधन INDIA ने किया बहिष्कार
इस लिस्ट में अमन चोपड़ा , प्राची पराशर , रूबिका लियाकत, चित्रा त्रिपाठी , सुधीर चौधरी , अमीश देवगन , अर्नब गोस्वामी, नाविका कुमार, ए नारासिम्हान , गौरव सावंत , अदिति त्यागी , सुशांत सिन्हा , अशोक श्रीवास्तव, शिव अरूर के नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- 'जब भी बिहार आते हैं अनाप-शनाप बोलते हैं, उनकी किसी बातों पर ध्यान नहीं देता', अमित शाह पर बरसे नीतीश कुमार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+