Nalanda Open University का उद्घाटन, CM नीतीश कुमार ने लौटाया नालंदा का 36 साल पुराना गौरव

Nalanda Open University का बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़गांव (नालंदा) में उद्घाटन किया। सीएम नीतीश कुमार मे मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि उन्होंने निरीक्षण करके इस विश्विद्यालय की ज़मीन चयन किया था। अब बेहद ही सुंदर स्वरूप में यह यूनिवर्सिटी बन गई है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बहुत दिनों से पटना में यह चल रहा था।

अब बाहर से भी लोग यहां आकर एडमिशन लें सकेंगे। इसके साथ ही जिन्हे यहां रहकर पढ़ाई करनी है, उनके लिए बॉयज और गर्ल्स हॉस्टल का भी निर्माण करवाया गया है। इनके अलावा स्टाफ क्वार्टर भी बनवा दिये गये हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि इतना बढ़िया और इतना बड़ा ओपन यूनिवर्सिटी पूरे देश में कहीं नहीं है। आने वाले वक्त में इसका और विस्तार किया जाएगा।

Inauguration of Nalanda Open University,

सीएम नीतीश कुमार ने जातीय जनगणना को लेकर कहा कि सभी दलों ने मिलकर जातीय गणना की डिमांड की थी। क्योंकि जातीय जनगणना केंद्र सरकार के अधीन है, लेकिन जातीय गणना करवाना राज्य सरकार का अधिकार है। जातीय गणना का सभी कार्य पूरा हो चुका है, एक-एक करके सभी चीजों को प्रकाशित किया जाएगा।

Recommended Video

    Nalanda Open University का उद्घाटन, CM नीतीश कुमार ने लौटाया नालंदा का 36 साल पुराना गौरव

    हम लोग आर्थिक स्थिति को देखते हुए उनके विकास की योजना भी बनाएंगे। यह काम राज्य के हित में किया गया है। हम लोग अच्छा काम कर रहे हैं इसलिए बहुत लोगों को ऐतराज़ होता है। इन कामों से हम लोगों को फायदा होगा, इसलिए उन्हें परेशानी हो रही है।

    नीतीश कुमार ने एक बार फिर से दोहराया है की उन्हें किसी पद की लालसा नहीं है। अभी कौन-कौन लोग इंडिया गठबंधन में शामिल होंगे यह कहना ठीक नहीं है। आगे पता चल जाएगा की और कौन लोग इसमें शामिल हो रहे हैं।

    वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मेरी व्यक्तिगत कोई इच्छा नहीं है, हमारी कोशिश है कि सभी लोग एकजुट रहें। एक बार फिर से दोहराते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव समय से पहले भी सकता है। केंद्र सरकार उसे निश्चित समय पर नहीं करा कर पहले भी करवा सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+