दरवाजा खोला तो घर में 13 नाग नागिन के झुंड कर रहे थे तांडव, बच्ची की मौत
बिहार के एक गांव में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया जब गांव के रहने वाले एक किसान के घर में एक दो नहीं बल्कि 13 जोड़े जहरीले नाग नागिन का झुंड तांडव करता हुआ दिखाई दिया।
पटना। बिहार के एक गांव में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया जब गांव के रहने वाले एक किसान के घर में एक दो नहीं बल्कि 13 जोड़े जहरीले नाग नागिन का झुंड तांडव करता हुआ दिखाई दिया। जानकारी मिलते ही लगभग किसान के घर के बाहर यह नजारा देखने के लिए भीड़ लग गई। काफी मशक्कत के बाद सभी सांपों पर काबू पाया गया।

किसान की बेटी की सांप काटने से हुई थी मौत
मिली जानकारी के अनुसार घर में सांपों का झुंड के तांडव करने वाला मामला बिहार के शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड के जखौर गांव की है। जहां के रहने वाले मुकेश कुमार और उनकी पत्नी शनिवार की सुबह अपनी मासूम बेटी को घर में सोया हुआ छोड़ बाहर चले गया था। जब वह वापस आया तो बेटी की मौत हो चुकी थी। फिर भी मौत के कारण जानने के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत जहरीले सांप के काटने से हुई है। जिसके बाद मुकेश और उसकी पत्नी बच्ची को दफनाने के बाद घर वापस आए और सांप के बारे में जानकारी हासिल करने लगे आखिरकार इतने जहरीले सांप हमारे घर में कैसे आया।

कमरे में जाते ही पति चौंक गया
इसी बात को लेकर दोनों पति पत्नी सोच ही रहे थे कि अचानक पति किसी काम से उस कमरे में गया जहां उसकी बच्ची की मौत हुई थी। कमरे में प्रवेश करते ही उसकी नजर घर में मौजूद नाग नागिन की झुडों पर पड़ा जिसके बाद मुकेश की सांसे कमरे में ही अटकने लगी। किसी तरह कमरे से बाहर निकालने के बाद उसने इस बात की जानकारी अपनी पत्नी को दी और आसपास के लोगों को भी बताया। देखते ही देखते यह बात पूरे गांव में आग की तरह फैल गई जिसने भी सांप के झुंडो के तांडव की बात सुनी वह वहां पहुंचकर यह नजारा देखने लगा।

सांपों का दांत तोड़ किया विषहीन
आसपास के लोगों ने इस बात की जानकारी संपेरे को दी और मौके पर पहुंचे संपेरो के समूह ने काफी मशक्कत के बाद सभी सांपों पर काबू पाया और उनके जहरीले दांत तोड़ते हुऐ उसे बिषहीन किया। सपेरे के द्वारा भी सांप को पकड़ने के लिए काफी मशक्कत की गई। जहां 22 नाग नागिन के बच्चे को सपेरे द्वारा आसानी से पकड़ लिया गया तो दो सांपो ने उसे काफी परेशान किया। हालांकि किसी तरह सपेरों ने सभी सांपों पर काबू पा लिया।












Click it and Unblock the Notifications