बिहार चुनाव: पप्पू यादव ने चिराग पासवान से पूछा- नीतीश कुमार बुरे तो भाजपा अच्छी कैसे है?

पटना। बिहार की सियासत में बड़ा नाम बन चुके जन अधिकार पार्टी (लो) के अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव भी आगामी चुनावों की तैयारियों में जोर-शोर से जुटे हैं। वह किस बड़े सियासी दल के साथ जाएंगे, यह तो अभी समय बताएगा, लेकिन वह दूसरे दलों के नेताओं पर ऐसा तंज कसते हैं कि चर्चा होने लगती है। पप्पू यादव ने अब लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान को निशाने पर लिया है। उन्होंने पासवान से पूछा कि, आपके लिए जब नीतीश कुमार बुरे हैं तो डबल इंजन वाली इसी सरकार की दूसरी पार्टी भाजपा अच्छी कैसे हो गई। सुशील कुमार मोदी कैसे अच्छे हैं?''

'पासवान के लिए भाजपा अच्छी और जदयू बुरी कैसे?'

'पासवान के लिए भाजपा अच्छी और जदयू बुरी कैसे?'

ज्ञातव्य है कि, चिराग पासवान ने जद्यू के साथ आने की बात पर ही एनडीए से बिगाड़ ली। हालांकि, पासवान ने यह भी कहा है कि हमें नीतीश सरकार से एतराज है, लेकिन भाजपा आलाकमान से समस्या नहीं है। यानी, एनडीए से बाहर होने के बावजूद भाजपा नेताओं से लोजपा की करीबी बरकरार है। एक इंटरव्यू में चिराग पासवान ने खुद कहा भी था, "मैं हमेशा नीतीश कुमार के खिलाफ रहा। नीतीश का पत्ता हम नहीं जनता काटेगी। उनकी पार्टी जदयू को हर सीट पर हराना ही हमारा मकसद है। वो सहयोगियों की बिल्कुल सुनते ही नहीं हैं। हम जदयू के साथ मजबूरी में थे। हमारी बात न मानने का ही परिणाम है कि अब हम उन्हें हर सीट पर हराना चाहते हैं।"

Recommended Video

    Bihar Assembly Elections 2020: Chirag Paswan ने Nitish Kumar के खिलाफ लिखा खुला खत | वनइंडिया हिंदी
    यह बोले थे चिराग पासवान

    यह बोले थे चिराग पासवान

    चिराग ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए यह भी कहा था कि 'नीतीश कुमार की पार्टी अब सत्ता में नहीं आएगी। बल्कि, अब बिहार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और लोक जनशक्ति पार्टी वाली सरकार बनेगी। वहीं, गठबंधन के बारे में पासवान कह चुके हैं कि हमारे पर गठबंधन में रहने के लिए बीजेपी का कोई दबाव नहीं था। हम तो आज भ्ज्ञी प्रधानमंत्री मोदी के प्रति समर्पित हैं।''

    'नीतीश और भाजपा की सरकार तो एक ही है'

    'नीतीश और भाजपा की सरकार तो एक ही है'

    पप्पू यादव का तंज चिराग पासवान के इसी स्टैंड पर था कि, चिराग भाजपा के साथ तो रहना चाहते हैं, लेकिन जद्यू के खिलाफ चल रहे हैं। ऐसे में पप्पू यादव ने यह सवाल भी उठाया कि, ''पटना में 40 साल से भाजपा के सांसद, 35 साल से भाजपा के मेयर और 45 साल से भाजपा के एमएमल हैं तो पटना इतने बुरे हाल में क्यों हैं। पप्पू ने चिराग से सवाल किया कि पटना को बदहाल करने वाली बीजेपी कैसे अच्छी है? बताएं यहांं!''

    In Bihar, Pappu yadav asked LJP chief chirag paswan- how is CM nitish kumar bad and bjp good
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+