गया में गूंजेंगे इमरान प्रतापगढ़ी, 'भारत जोड़ो जन संवाद सह सम्मान समारोह' का ये है शेड्यूल
Congress Samman Samaroh In Gaya: बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। चुनाव के मद्देनज़र सियासी पार्टियां राजनीतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी कर रही है। इसी क्रम में बिहार के गया ज़िले में कांग्रेस का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
बोधगया के महाबोधि कन्वेंशन सेंटर हॉल में होने जा रहे 'भारत जोड़ो जन संवाद सह सम्मान समारोह' में इमरान प्रतापगढ़ी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा) बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे हैं। दोपहर 3 बजे तक कार्यक्रम में पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

सम्मान समारोह के मौक़े पर बिहार और झारखण्ड कांग्रस के कई दिग्गज नेता शिरकत करने वाले हैं। उमैर खान (राष्ट्रीय सचिव, कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल सह प्रभारी झारखंड अल्पसंख्यक सेल) की तरफ से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
'भारत जोड़ो जन संवाद सह सम्मान समारोह' में राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी के साथ ही बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, तारिक़ अनवर (राष्ट्रीय सचिव, कांग्रेस), डॉक्टर शकील अहमद खान (कांग्रेस विधायक दल नेता, बिहार) भी शिरकत कर रहे हैं।
उमैर खान ने कि कहा कि 'भारत जोड़ो जन संवाद सह सम्मान समारोह' ऐतिहासिक होने के साथ ही भगवान बुद्ध की ज़मीन पर देश में अमन, चैन और भाईचारा का बड़ा संदेश भी देगा। राहुल गांधी के मिशन और विज़न है को आगे बढ़ाने में बोधगया भी साक्षी बन रहा है।
कांग्रेस के कार्यक्रमों को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि देश में बदलाव की हवा चल चुकी है। उपचुनाव परिणाम से यह साफ़ नज़र आ रहा है। आगामी चुनाव में सभी दल बिना किसी स्वार्थ के चुनावी मैदान में देश हित के लिए लड़े तो भाजपा 2024 में निश्चित तौर पर हारेगी। लेकिन महागठबंधन में राजनीति पार्टियां अपने-अपने स्वार्थ के चक्कर में चुनावी मामला बिगाड़ सकती है। सीटों के बंटवारे को लेकर अभी से ही खींचतान शुरू हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications