IIT के छात्र ने बनाया खास उपकरण, खेतों में जानवर घुसते ही मोबाइल पर आ जाएगा अलर्ट कॉल

पटना, 9 जून: मौजूदा वक्त में किसानों के लिए आवारा पशु सबसे बड़ी समस्या हैं, क्योंकि वो आए दिन खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में अब किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है, जहां IIT-खड़गपुर के पूर्व छात्र अजीत कुमार ने भागलपुर में एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर संचालित 'फार्म सर्विलांस-कम-एनिमल स्कारर' (FSCAS) उपकरण विकसित किया है। इससे जानवरों के साथ ही फसल चोरी रोकने में भी मदद मिलेगी।

Farmers

अजीत के मुताबिक इस उपकरण को खेतों में लगाने के बाद जैसे ही कोई जानवर या आदमी इसमें घुसपैठ करेगा, वैसे ही तेजी से सायरन बजना शुरू हो जाएगा। इसके अलावा ये उपकरण किसान के रजिस्टर मोबाइल नंबर पर अलर्ट कॉल और मैसेज भेजना शुरू कर देगा। दिन के अलावा ये सिस्टम रात में भी अच्छे से काम करेगा, क्योंकि ये पूरी तरह से नाइट विजन कैमरे और अन्य उपकरणों से लैस है।

अजीत भागलपुर जिले के कहलगांव के श्यामपुर में रहते हैं। शुरू में तो उन्होंने एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी की थी, लेकिन बाद में उसको छोड़कर उन्होंने अपने IIT बैचमेट के साथ स्टार्टअप शुरू किया। अजीत ने बताया कि ये उपकरण बैटरी से चलने वाला है। ऐसे में इसको सोलर पैनल के चरिए चार्ज किया जा सकता है, जो खेतों में आसानी से इंस्टाल हो जाएंगे। उन्होंने इसे विकसित करने के बाद कहलगांव उप-मंडल के खीरीघाट (एंटीचक) के खेतों में इसका ट्रायल भी किया है। वहीं कीमत की बात करें तो इस पर 15 हजार रुपये की लागत अभी आएगी। अमित के मुताबिक वो भविष्य में इसे और हाईटेक बनाने की कोशिश करेंगे, जिस वजह से कीमत थोड़ी बढ़ भी सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+