IAS Officers Transfer: बिहार में बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला, उठ रहे सियासी सवाल
IAS Officers Transfer In Bihar: बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। राजनीतिक पार्टियों के नेता विभिन्न रणनीतियों पर काम कर रहे हैं। वहीं सीएम नीतीश कुमार भी चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग प्लान पर काम कर रहे हैं।
बिहार में सियासी दांव पेंच के बीच सरकारी अधिकारियों के तबादले का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी क्रम में बिहार की नई एनडीए सरकार में बुधवार की देर रात आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारियों का बड़े पैमाने पर ताबदला किया गया है।

बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 14 सीनियर आईएएस अधिकारियों के किए गए तबादलों में दीपक कुमार सिंह (1992 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी) को अपर मुख्य सचिव (एसीएस) राजस्व विभाग और भूमि सुधार विभाग बिहार की ज़िम्मेदारी दी गई है।
दीपक कुमार सिंह मौजूदा वक्त में बिहार सहकारिता विभाग में बतौर एसीएस ज़िम्मेदारी निभा रहे थे। वहीं आईएएस अधिकारी परमार रवि मनुभाई को मुख्य सतर्कता आयुक्त बिहार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
आनंद किशोर को प्रधान सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग का अतिरिक्त पद भार सौंपा गया है। इसके अलावा आईएएस अधिकारी संतोष कुमार मल्ल को प्रधान सचिव सहकारिता विभाग बिहार की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।
संसदीय कार्य विभाग के सचिव का अतिरिक्त पद भार अनुपम कुमार को सौंपा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के सतर्कता आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार आईएएस अधिकारी धर्मेंद्र सिंह को सौंपा गया है। वहीं तबादले पर सियासत भी तेज़ हो चुकी है।
राजद नेता अब्दुल जब्बार ने कहा कि नीतीश सरकार अपने हिसाब से अधिकारियों का तबादला कर रही है, ताकि चुनाव में इसका सियासी माइलेज लिया जा सके। सरकार के पास मुद्दे नहीं है, इसलिए किसी भी तरह जीत के लिए दांवपेंच का खेल कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications