बिहार: छात्रा ने IAS से सेनेटरी पैड को लेकर पूछा सवाल तो बोलीं-कल कंडोम भी मांगोगे
पटना, 28 सितंबर: बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम स्कूलगिरी में एक सीनियर आईएएस द्वारा दिया गया अजब-गजब बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कार्यक्रम में एक स्कूली छात्रा ने आईएएस अधिकारी से पूछा कि, क्या सरकार सेनेटरी पैड कम दामों में दे सकती है? इस पर आईएएस अधिकारी ने झुंझलाते हुए कहा कि, लोगों की मांग का कोई अंत नहीं है। लोग हमेशा कुछ न कुछ मांगते रहेंगे। कल को वह कंडोम भी मांगने लगेंगे।

छात्रा ने सस्ते सेनेटरी पेड को लेकर किया था सवाल
महिला एवं बाल विकास निगम, यूनिसेफ, सेव द चिल्ड्रेन और प्लान इंटरनेशनल के द्वारा आयोजित कार्यक्रम 'सशक्त बेटी, समृद्ध बिहार: टुवार्ड्स एन्हान्सिंग द वैल्यू ऑफ गर्ल चाइल्ड' में बिहार काडर की सीनियर IAS अधिकारी हरजोत कौर से एक लड़की ने पूछा कि,क्या सरकार सेनेटरी पैड ₹ 20-30 में दे सकती है? उन्होंने कहा, कल आप कहेंगे कि सरकार जींस भी दे सकती है। और उसके बाद कुछ सुंदर जूते क्यों नहीं?

आईएएस ने पाकिस्तान चले जाने तक को कह डाला
महिला आईएएस अधिकारी यहीं नहीं रुकीं लड़की को घेरते हुए उन्होंने यहां तक कह दिया कि, आप अंततः उम्मीद करेंगे कि सरकार आपको परिवार नियोजन के लिए कंडोम भी देगी। इस पर जब छात्रा ने उन्हें याद दिलाया कि लोगों के वोट से सरकार बनती है। तो अधिकारी ने कहा कि, यह मूर्खता की पराकाष्ठा है। तो वोट मत करो। पाकिस्तान बनो। क्या आप पैसे और सेवाओं के लिए वोट करते हैं?

अधिकारी के जवाब सुनकर हर कोई रह गया हैरान
एक सीनियर आईएएस अधिकारी और एक साधारण छात्रा के बीच हुई इस बातचीत को सुनकर हर कोई दंग था। बता दें कि, भामरा यूनिसेफ और अन्य संगठनों के साथ साझेदारी में 'सशक्त बेटी, समृद्ध बिहार कार्यक्रम की प्रबंध निदेशक हैं। इस कार्यक्रम में जब महिला एवं बाल विकास निगम की अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरजोत कौर बम्हरा से सवाल पूछे तो इस प्रकार के विवादित जवाब मिले।

लड़की ने शौचालय को लेकर की शिकायत तो बोलीं-तुम्हारे घर में अलग से है
अवेयरनेंस वर्कशॉप में एक लड़की ने पूछा कि, "स्कूल का शौचालय टूटा है। अक्सर लड़के भी घुस जाते हैं। शौचालय न जाना पड़े, इसलिए कम पानी पीते हैं। हरजोत कौर ने कहा कि, अच्छा यह बताओ, तुम्हारे घर में अलग से शौचालय है। अगर आप अलग-अलग जगहों पर बहुत सी चीजें मांगते रहेंगे, तो यह कैसे काम करेगा?
लड़कियों को रौब दिखाती नजर आईं हरजोत
आईएएस अधिकारी की पाकिस्तान वाली टिप्पणी पर छात्रा ने कहा कि, मैं एक भारतीय हूं। मैं पाकिस्तान क्यों जाऊं? भामरा इसके बाद कहा कि, लड़कियों, तुम्हें अपनी सोच बदलनी होगी। आपको यह तय करना होगा कि आप भविष्य में खुद को कहां देखना चाहते हैं। यह निर्णय आपको स्वयं करना होगा। सरकार आपके लिए यह नहीं कर सकती। क्या आप जहां हैं वहीं बैठना चाहते हैं, या उस तरफ जहां मैं बैठी हूं?












Click it and Unblock the Notifications