बिहार के उस IAS की कहानी, जिनके सिर पर CM ने गमला रखा, उनके पास 2 PhD, पायलट ट्रेनिंग व HAM रेडियो
IAS S Siddharth: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच पर जिस IAS अधिकारी डॉ. एस. सिद्धार्थ के सिर पर गमला रख दिया, वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी माने जाते हैं। उनकी गिनती बिहार कैडर के सबसे पढ़े-लिखे और सृजनशील अफसरों में होती है। वह दो बार PhD कर चुके हैं और प्रशिक्षित पायलट भी हैं।
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को पटना स्थित ललित नारायण मिश्र इंस्टिट्यूट में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुए थे। इसी दौरान शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) और वरिष्ठ IAS अधिकारी डॉ. एस. सिद्धार्थ ने मुख्यमंत्री को स्वागत स्वरूप एक गमले में पौधा भेंट किया।

यह पल तब असामान्य बन गया जब मुख्यमंत्री ने उसी गमले को लेकर हंसी-ठिठोली के अंदाज़ में सीधे अधिकारी के सिर पर रख दिया। इस दृश्य का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह IAS अधिकारी हैं कौन?
कौन हैं IAS डॉ. एस. सिद्धार्थ?
डॉ. एस. सिद्धार्थ 1991 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी हैं। उन्होंने IIT दिल्ली से कंप्यूटर साइंस में B.Tech (1987), IIM अहमदाबाद से MBA (1989) और IIT दिल्ली से Information Technology में PhD की है। यही नहीं, वे BHU (काशी हिंदू विश्वविद्यालय) से अर्थशास्त्र में दूसरी PhD कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव
डॉ. सिद्धार्थ वर्तमान में बिहार सरकार में कई शीर्ष पदों पर कार्यरत हैं। वे मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, अपर मुख्य सचिव, कैबिनेट सचिवालय, निदेशक, ए.एन. सिन्हा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल स्टडीज, निदेशक, एल.एन. मिश्र इंस्टिट्यूट ऑफ इकोनॉमिक डेवलपमेंट एंड सोशल चेंज के पदों पर कार्यरत हैं।

29 वर्षों का प्रशासनिक अनुभव
अपने 29 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव में डॉ. सिद्धार्थ ने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वे मुजफ्फरपुर, भोजपुर, औरंगाबाद और लोहरदगा के जिलाधिकारी रह चुके हैं। केंद्र सरकार में भारी उद्योग मंत्रालय में निदेशक रहे। बिहार सरकार में उन्होंने शहरी विकास, सूचना प्रौद्योगिकी, श्रम, उद्योग, वित्त, गृह, सामान्य प्रशासन, गन्ना विकास, और ग्रामीण कार्य विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों में सचिव/प्रमुख सचिव के रूप में काम किया।

उनकी प्रमुख उपलब्धियां
- बिहार औद्योगिक नीति 2016
- बिहार निवेश अधिनियम और नियमावली 2016
- बिहार स्टार्टअप नीति 2017
- बिहार शहरी नियोजन एवं विकास अधिनियम 2014
- पटना मेट्रो परियोजना की DPR और मास्टर प्लान की शुरुआत
वे Ease of Doing Business सुधारों के मार्गदर्शक भी रहे हैं और कई विभागों में उद्योग स्थापना से जुड़ी प्रक्रियाओं को सरल बनाया।
टेक्नोलॉजी और कला में गहरी रुचि
डॉ. सिद्धार्थ बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी हैं। वे न केवल एक अनुभवी अफसर हैं, बल्कि प्रशिक्षित पायलट, प्रोफेशनल वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर, पेंटर और कार्टूनिस्ट भी हैं। उनकी फोटोग्राफी साइट www.siddharthphotography.com, इंस्टाग्राम हैंडल @sidarths2 व यूट्यूब चैनल: Dr Siddharth IAS Talks है। इसके अलावा वे एक हैम रेडियो ऑपरेटर भी हैं और उनका कॉल साइन VU2 CVQ है।
यह भी पढ़ें- क्या हो रहा है बिहार में? CM नीतीश कुमार ने IAS के सिर पर रखा गमला, RJD ने कहा- मानसिक स्थिति खराब












Click it and Unblock the Notifications