Bihar Politics: मेरी पैदाइश सिर्फ़ सियासत लिए नहीं, अपने समुदाय के उत्थान के लिए हुई है- मुकेश सहनी

Bihar Politics: बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी दांव पेंच का खेल शुरू हो चुका है। राजनीतिक पार्टिया अपनी रणनीति बनाने में जुटी हुईं हैं। इसी क्रम में विकासशील इंसान पार्टी के प्रुमख मुकेश सहनी भी पार्टी की सियासी ज़मीन मज़बूत करने में जुटे हुए हैं। इसके साथ वह निषाद आरक्षण की आवाज़ भी बुलंद कर रहे है।

VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में उनके साथ एनडीए गठबंधन ने छल किया है, महागठबंधन ने नहीं। निषादों के आरक्षण को लेकर मेरी मुहिल जारी है। जो गठबंधन हमारी मांगों को मानेगा हमारी पार्टी उसकी नैया पार लगाएगी।

I was born not just for politics, but to uplift my community- Mukesh Sahani Bihar Politics news

लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार बन रहे सियासी समीकरण पर मुकेश सहनी ने कहा कि, आज की तारीख में निषाद आरक्षण को लेकर ठोस फ़ैसला नहीं हुआ तो किसी भी पार्टी के साथ नहीं जाएंगे। सभी पार्टियां अपने तरीक़े से चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। इंडिया गठबंधन भी अच्छा कर रहा है।

इंडिया गठबंधन के बैनर तले आते हुए एकजुट होकर अगर सभी विपक्षी पार्टियां चुनावी दांव खेल रही हैं, तो यह अच्छी बात है। इस तरह एनडीए भी अपने तरीक़े से चुनावी रणनीति तैयार कर रही है। बिहार में मैंने भी शहर की सड़कों से लकर गांव की गलियों में जाकर लोगों से मुलाक़ात की।

बिहार की जनता की परेशानी समझी और उनके पास अपनी बातों को रखा। सभी लोगों का बहुत ही ज्यादा सहयोग मिला। आज़ाद भारत में यह पहली बार हुआ है कि40 से 45 लाख निषाद हाथ में गंगा जल लेकर यूपी, बिहार और झारखंड में अपनी लड़ाई लड़ेंगे। अपनी आने वाली पीढ़ी के भविष्य को संवारेंगे। यह अच्छी पहल है।

मुकेश सहनी ने कहा कि मेरी पैदाइश सिर्फ सियासत करने के लिए नहीं हुई है, बल्कि अपने समुदाय के लोगों के उत्थान करने के लिए हुआ है। सियासत में करना सिर्फ मेरा मक़सद नहीं है, अपने समुदाय के लोगों का उदय करने की मेरी कोशिश जारी है। अपने समुदाय को आरक्षण देने दिलाने के लिए मेरा संघर्ष जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+