I.N.D.I.A Seat Sharing: 'JDU सांसदों को दोबारा मौका', 17 सीटों पर नीतीश कुमार की पार्टी का बड़ा दावा

I.N.D.I.A Seat Sharing: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आईएनडीआईए ने सीट शेयरिंग पर मंथन तेज कर दिया है। नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड ने आगामी संसदीय चुनाव में 17 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बनाई है। जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा है कि राज्य की बाकी 40 सीटें लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और वाम दलों के बीच बांटी जाएंगी। एक टीवी इंटरव्यू में त्यागी ने कहा कि आइएनडडीआईए अलायंस घटक दलों के बीच इस बात पर सहमति बनी है कि लोकसभा चुनाव में किसी भी सांसद को दूसरी बार मौका देने से वंचित नहीं किया जाएगा।

आईएनडीआईए शीट शेयरिंग को लेकर जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने जेडीयू का 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा किया। उन्होंने कहा, "बिहार में कांग्रेस, राजद और वाम दलों के बीच सीटें बांटी जाएंगी। जनता दल यूनाइटेड को 17 सीटें मिलनी चाहिए, जिसको लेकर हमने इंडिया अलायंस से जुड़ी पार्टियों को सूचित कर दिया है।"

I.N.D.I.A Seat Sharing

वहीं रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि राजद भी 17 लोकसभा सीटों पर अपने कैंडिडेट्स उतार सकती है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कांग्रेस को बिहार में सिर्फ पांच सीटें और सीपीआई-एमएल एक सीट ही मिलेगी।

जबकि बिहार कांग्रेस प्रमुख अखिलेश सिंह ने टीवी चैनल एनडीटीवी के एक इंटरव्यू में कहा कि जदयू और राजद के केवल 15-15 सीटों पर ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा, "अगर आइएनडीए अलायंस के साथ साथ चुनाव लड़ना है तो भारत से जुड़े हर राजनीतिक दल को गठबंधन के तहत लचीला रुख अपनाना होगा।"

आईएनडीआईए में सीट शेयरिंग को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं के बीच भी अहम चर्चा हुई। बैठक के दौरान दोनों दलों के नेताओं ने मतभदों को अलग रखते हुए दिल्ली, हरियाणआ और पंजाब में सीट-बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा की। ये मीटिंग बंद कमरे में हुई। बैठक में बैठक में मुकुल वासनिक और अशोक गहलोत सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ सीट-बंटवारे समिति के सदस्य भी शामिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+