'गारंटी देता हूं कि 2024 के बाद चुनाव ही नहीं होंगे', RJD सांसद मनोज झा ने क्यों दिया ये बयान
RJD MP Manoj Jha On Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राजद सांसद मनोज झा के बयान से सियासी पारा चढ़ गया है। उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि इस माहौल में सियासी से अलग होकर लड़ना होगा। हो सकता है कि 2024 के बाद चुनाव ही नहीं हो।
राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि मैं गारंटी दे सकता हूं कि 2024 के बाद जनता की तरफ़ से ही यह सहमति हो जाएगी कि चुनाव नहीं हों। जनता ही कहेगी कि यह बहुत मंहगा है, हम एक ग़रीब देश हैं। हाल ही में हम लोगों ने जी 20 पर इतना खर्च किया, हम लोगों को इतने सारे बिलबोर्ड लगाने पड़े। लोग कह रहे हैं कि वह भगवान हैं।

मनोज झा ने कहा कि जब भगवान खुद यहां हैं, तो फिर कैसा चुनाव? लोग कहेंगे कि चुनाव नहीं होना चाहिए। हम लोगों में से 25 से 30% लोग ही चुनाव की मांग करेंगे। वह लोग हमें पाकिस्तान जाने के लिए कहेंगे। प्रतिनिधित्व लेना होगा, पहचान बनानी होगी और एकजुटता को बढ़ाना होगा।
मनोज झा ने कहा कि 2024 के बाद चुनाव ही नहीं होंगे तो हम लोग किसी रिप्रेजेंटेशन की बात करेंगे। भाजपा के लोग कहते हैं कि भगवान खुद ही आ गए हैं, तो फिर किस लिए चुनाव? हम लोग चुनाव की मांग करेंगे तो कहेंगे पाकिस्तान चले जाओ, वहां भी चुनाव लड़ लेंगे इसकी कोई गारंटी नहीं है।
राजद सांसद के बयान के बाद प्रदेश में सियासी पारा चढ़ चुका है, वहीं सियासी गलियारों में लोग कह रहे हैं कि मोदी है तो मुमकिन है। जनता का कहना है कि भाजपा के राज कब क्या हो जाए, इस पर कोई भी कुछ नहीं बता सकता है। 2024 के चुनाव के बाद ही देश की स्थिति साफ़ हो पाएगी।












Click it and Unblock the Notifications