'मैं ज्योति मौर्या नहीं बनूंगी...मैं बेवफा नहीं हूं', UP की घटना से डरे पति ने बंद करायी पत्नी की पढ़ाई

यूपी की पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या केस का असर अब कई राज्यों में पढ़ाई कर रही महिलाओं पर भी देखने को मिलना रहा है। इसका ताजा उदाहारण बिहार के बक्सर में देखने को मिला। जहां पर ज्योति मौर्या की बेवफाई से डरे पति ने अपनी पत्नी के पढ़ाई से वापस बुला लिया है।

बक्सर जिले के मुरार थाना क्षेत्र के रहने वाले पिंटू नाम के शख्स ने अपनी पत्नी खुशबू की पढ़ाई रोक दी है। उसे शक है कि, उसकी पत्नी भी पढ़ लिखकर ज्योति मौर्य की तरह हरकत ना कर बैठे। महिला ने इसकी शिकायत थाने में कर दी।

husband-stopped-wifes-studies

महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उसका पति उसे 10 सालों से पढ़ा रहा था। यूपी की ज्योति मौर्य की खबर सुनने के बाद अचानक उसने महिला की पढ़ाई बंद करवा दी। वह अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती है। इसमें पुलिस उसकी मदद करे।

महिला बिहार पीसीएस की तैयारी कर रही है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने महिला के पति को थाने में बुलाकर समझाया, लेकिन पति पुलिस की बात सुनने के लिए तैयार नहीं हुआ। महिला की शिकायत पर पति का कहना है कि, उसकी आर्थिक स्थिति सही नहीं है। इसलिए वह अपनी पत्नी को आगे की तैयारी कराने में सक्षम नहीं है।

husband-stopped-wifes-studies

वहीं खुशबू ने पुलिस को बताया कि, साहब मैं ज्योति मौर्या नहीं बनूंगी। मैं बेवफा नहीं हूं। मेरे पति को समझाओ कि मेरी पढ़ाई न छुड़वाएं। खुशबू ने कहा कि उसने अपने पति को समझाने की बहुत कोशिश की। लेकिन वो उसकी बात सुनने को तैयार ही नहीं है। जब वो पति को मना-मना कर थक गई तो उसने पुलिस की मदद लेने की सोची।

खुशबू कुमारी की शादी चौगाई के रहने वाले पिंटू सिंह से 2010 में हुई थी। पढ़ाई में अच्छी होने के कारण पिंटू ने शादी के बाद खुशबू को ग्रेजुएशन कराया और फिर पीसीएस की तैयारी के लिए प्रयागराज भेज दिया। खुशबू का एक बार पीसीएस मामूली नंबर चूक गया था। पति ने इसके बाद फिर से हिम्मत बढ़ाकर उसकी पढ़ाई में सहयोग जारी ऱखा।

लेकिन ज्योति मौर्या मामले का वीडियो वायरल हुआ तो पिंटू को लगा कि, उसकी पत्नी भी आगे उसके साथ ऐसा कर सकती है। जिसके बाद उसमे खुशबू को प्रयागराज से वापस बक्सर बुला लिया। पिंटू का कहना है कि, ज्योति मौर्या की तथाकथित बेवफाई की कहानी सामने आने के बाद वह दहशत है।

husband-stopped-wifes-studies

उसने बताया कि, उसे डर है कि उसकी पत्नी भी अधिकारी बनने के बाद उसे न छोड़ दे। उसके साथ भी आलोक मौर्या जैसा ना हो जाए। पिंटू ने बताया कि पेट्रोल पंप पर मैनेजर है। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, इसलिए आगे की पढ़ाई नहीं करा सकता है। हालांकि खुशबू उसे थाने में लगातार विश्वास दिलाती रही और पुलिस ने भी खूब समझाया लेकिन पिंटू नहीं माना। इस घटना के सामने आने के बाद हर कोई दंग है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+