बीवी की कर दी हत्या, फिर लाश से लिपटकर सोता रहा रातभर

Recommended Video

      Bihar: Husband ने दहेज के लिए Wife की पीट पीट कर की हत्या । वनइंडिया हिंदी

      पटना। बिहार में कटिहार जिले में फिर दहेज के लिए महिला की हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहित दुल्हन की दूल्हे ने बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी फिर उसकी लाश के साथ सारी रात लिपटकर सोता रहा। मामला बिहार के कटिहार जिले का है जहां शराब के नशे में धुत पति ने अपनी नई नवेली दुल्हन को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के पहले पति ने दहेज को लेकर पत्नी के साथ मारपीट की फिर गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद वह सारी रात पत्नी की लाश के साथ सोता रहा। सुबह जब दरवाजा खुला तो मामले की हकीकत सामने आई। घरवालों द्वारा मामले की जानकारी नजदीकी पुलिस को देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया।

      husband killed his wife for dowry in patna bihar

      मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के कटिहार जिले के पुरानी बाजार का है जहां के रहने वाले इंद्रजीत की शादी जिले के ही खुशबू के साथ आज से एक साल पहले हुई थी। शादी पूरी धूमधाम से हुई लेकिन कुछ ही महीने बाद दोनों के बीच झगड़े होने लगे। रोजाना शराब के नशे में इंद्रजीत खुशबू के साथ मारपीट करता था और घर से पैसा लाने की बात करता था। इस बात को लेकर कई बार विवाद भी हुआ। हालांकि आसपास के लोगों के द्वारा समझौता करने के बाद मामला शांत हुआ। कल शाम फिर इंद्रजीत नशे में धुत होकर घर पहुंचा और खुशबू के साथ मारपीट करने लगा फिर देर रात गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और उसके लाश के साथ लिपटकर सोता रहा।

      वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घर वाले के द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पहुंची पुलिस ने बंद कमरे से महिला की लाश बरामद की और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। वही गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा कि अत्यधिक नींद की गोलियां खा लीं, जिससे उसकी स्थिति बिगड़ गई और हत्या हो गई। हालांकि बार-बार वह बयान बदल रहा है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+