Bihar News: PM आवास योजना (ग्रामीण) में भारी भ्रष्टाचार, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो- सुशील मोदी

Bihar News: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है, पक्ष-विपक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। वहीं बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह राज्य सभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने बिहार सरकार पर निशाना साधा है।

सुशील मोदी ने कहा कि बिहार के 10 जिलों के प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंकेक्षण में महालेखाकार, बिहार ने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, अनियमितता, धांधली पाई है। योजना के लिए अयोग्य लोगों को भी भुगतान कर दिया गया है। जो लाभार्थी अस्तित्व में भी नहीं है उन्हें भी पूरी भुगतान कर की गई है।

Huge corruption in PM Awas Yojana (Rural), strict action should be taken against the culprits- Sushil Modi

सुशील मोदी ने कहा कि महालेखाकार की अंकेक्षण टीम ने यह भी पाया कि मकानों के लोकेशन का अव्यवहारिक जीरो टैगिंग, गलत खाते में किस्तों का भुगतान जैसी अनियमितता के अनेक मामले पाए गए हैं। सुशील मोदी ने कहा कि बिहार सरकार ने भी अनियमितता को स्वीकार किया है।

ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव ने सभी उप-विकास आयुक्त को पत्र लिखकर कहा है कि मृत लोगों के नाम पर भुगतान, अयोग्य लोगों को किस्तों का भुगतान, गलत खातों में भुगतान के मामलों की तहकीकात करने का सुझाव दिया गया है।

सुशील मोदी ने कहा कि पत्र में यह भी कहा गया है कि भारत सरकार के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सरकार से मांग की है कि निगरानी से बिहार के सभी जिलों में इस योजना में भ्रष्टाचार की जांच कराई जाए तथा दोषी लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के बाद सबसे ज़्यादा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास बिहार को आवंटित किए गए हैं। प्रत्येक आवास के लिए 1 लाख 20 हजार रुपए दिए जाते हैं, जिसमें 60% केंद्र सरकार और 40% राज्य सरकार देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+