Bihar Voter ID Correction: नाम, पता या फोटो में गड़बड़ी? बिहार में ऐसे खोजें अपना BLO और तुरंत कराएं सुधार
Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य भर में वोटर लिस्ट (Voter List) का सघन पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बूथ लेवल ऑफिसर आपके घर आकर एक फॉर्म देंगे, जिसे आप चाहें तो ऑनलाइन भी भर सकते हैं।
अगर BLO आपके घर नहीं आता, तो घबराएं नहीं। आप घर बैठे अपना BLO कैसे खोज सकते हैं और वोटर ID में सुधार कैसे करवा सकते हैं- इस आर्टिकल में पूरी जानकारी दी गई है।

अपना BLO कैसे जानें?
- स्टेप 1: सबसे पहले CEO Bihar वेबसाइट पर जाएं।
- स्टेप 2: 'Know Your BLO' पर क्लिक करें।
- स्टेप 3: अपने क्षेत्र का BLO नाम और नंबर दिखाई देगा
8. CEO Bihar से संपर्क कैसे करें?
- Toll-Free नंबर: 1950 पर कॉल करें
- ईमेल ([email protected]](mailto:[email protected]) के जरिए भी संपर्क कर सकते हैं।
- पता: 7, Sardar Patel Marg (Mangles Road), Patna - 800015
FAQs: बिहार वोटर लिस्ट 2025 से जुड़ी जरूरी जानकारी
मेरा नाम वोटर लिस्ट से क्यों कट गया?
कई बार लंबी अवधि तक वोट न डालने, पते में बदलाव, या दस्तावेजों की कमी के कारण नाम हटा दिया जाता है।
वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे दोबारा जुड़वाएं?
आप (NVSP पोर्टल) (https://www.nvsp.in/) पर जाकर Form 6 भर सकते हैं या नजदीकी BLO से संपर्क करें।
क्या मोबाइल से वोटर लिस्ट चेक की जा सकती है?
हां, आप मोबाइल पर [ceobihar.nic.in](http://ceobihar.nic.in/) वेबसाइट खोलकर या 1950 पर SMS भेजकर चेक कर सकते हैं।
EPIC नंबर क्या होता है?
EPIC नंबर यानी Electors Photo Identity Card Number, आपका वोटर ID नंबर होता है।
शिकायत कैसे दर्ज करें?
- स्टेप 1: CEO Bihar की वेबसाइट पर जाएं
- स्टेप 2: 'National Grievance Redressal System' पर क्लिक करें
- स्टेप 3: लॉगिन करें (या मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें)
- स्टेप 4: Grievance Form भरें
- स्टेप 5: सबमिट करें
शिकायत की स्थिति कैसे ट्रैक करें?
- स्टेप 1: वेबसाइट पर 'Track Your Complaint' पर जाएं
- स्टेप 2: Complaint ID डालें
- स्टेप 3: 'Show Status' पर क्लिक करें
वोटर्स को मिली बड़ी राहत
बिहार में वोटर लिस्ट का सघन पुनरीक्षण अभियान (Special Intensive Revision) चल रहा है, जिसके तहत हर मतदाता को अपने नाम, पते या उम्र जैसे डिटेल्स को अपडेट करने या जोड़ने के लिए जरूरी फॉर्म भरना है। पहले यह अनिवार्य था कि इन फॉर्म्स के साथ जरूरी दस्तावेज (जैसे जन्म प्रमाण पत्र, पता प्रमाण आदि) भी जमा किए जाएं। लेकिन बहुत से लोगों के पास ये दस्तावेज नहीं हैं या उन्हें समझ नहीं कि कहां से बनवाएं। इसको देखते हुए बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने निर्देश दिया है कि लोग बिना दस्तावेजों के भी फॉर्म भरकर BLO (बूथ लेवल अधिकारी) को दे सकते हैं, दस्तावेज बाद में भी दिए जा सकते हैं।
CEO कार्यालय ने सभी जिला अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे ऐसे सभी भरे हुए फॉर्म्स जमा करें, भले ही उनके साथ दस्तावेज न हों। मकसद यह है कि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में ज्यादा से ज्यादा लोगों का नाम जुड़ सके। BLO को फिलहाल केवल हस्ताक्षरित फॉर्म अपलोड करने को कहा गया है, दस्तावेज बाद में BLO डैशबोर्ड के जरिए अपलोड किए जा सकते हैं।
डेडलाइन बढ़ने की उम्मीद
इंडियन एक्सप्रेस को बांका जिले के एक BLO ने बताया कि उन्हें 1,300 से ज्यादा फॉर्म और कई बोरों में दस्तावेज स्कैन करके जमा करने हैं, जो 26 जुलाई की डेडलाइन तक संभव नहीं लग रहा। इसी वजह से अधिकारी और कर्मचारी दोनों डेडलाइन बढ़ने की उम्मीद कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications