Bihar Exit Poll: लोकसभा चुनाव 2019 में कितने सटीक थे एग्जिट पोल, इस बार NDA के लिए कैसे बन रहे समीकरण
Bihar Exit Poll 2024: 1 जून को मतदान ख़त्म होते लोगों की निगाहें 2024 लोकसभा चुनाव के एग्ज़िट पोल पर टिक जाएंगी। शनिवार शाम छह बजे आखिरी चरण की वोटिंग के साथ ही देश भर के लोग आंकड़ों के मुतबिक जीत और हार का आंकलन करने लगेगी।
हालांकि 4 जून को यह तय होगा कि केंद्र में कमल खिला या कांग्रेस का हाथ मज़बूत हुआ। बिहार में लोकसभा चुनाव 2014 में मोदी लहर में एनडीए को 31 सीटें मिली थी। वहीं कांग्रेस के खाते में और राजद के खाते में चार सीटें आईं थी।

2019 में सियासी समीकरण बदले और फिर जदयू एनडीए के सहयोगी दलों में शामिल हो कर चुनाव में प्रत्याशी उतारे, हालांकि 2019 एनडीए ने बिहार की 40 सीटों में 39 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी ने 1 मात्र सीट किशनगंज संसदीय क्षेत्र में अपना परचम लहराया था।
2019 के एग्जिट पोल में क्या आंकड़ा दिखाया गया था, आइए एक नज़र डालते हैं। टाइम्स नाउ-वीएमआर एग्जिट पोल ने NDA को 30 सीटें और महागठबंधन को 10 सीटों का अनुमान बताया था।। एबीपी-नील्सन एग्जिट पोल ने एनडीए को 34 सीटें, जबकी महागठबंधन को 6 सीटों अनुमान दिखाया था।
आजतक-एक्सिस के पोल के मुताबिक एनडीए के खाते में 38 सीटें और महागठबंधन के खाते में 2 सीटें दिखाई गईं थी। वहीं न्यूज 24-चाणक्य ने एनडीए को 32 सीटें और महागठबंधन 8 लोकसभा सीटों पर जीत का आंकलन किया था।
इंडिया टीवी-सीएनएक्स ने बिहार में एनडीए के खाते में 32 सीटें दिखाई थीं, वहीं महागठबंधन के खाते में 8 सीटें दर्शाईं थीं। वहीं न्यूज़ 18-इप्सॉस एनडीए को 34 से 36 सीटें और महागठबंधन 4 से 6 सीटों पर जीत दिखाया था।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बार NDA से महागठबंधन, फिर एनडीए का दामन थामकर प्रदेश के सियासी समीकरण को पूरी तरह से बदल दिया है। उनके पलटी मारने से जनता काफी नाराज़ है।
सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ है कि बिहार में भाजपा अपनी सीट तो बचा लेगी, एनडीए के सहयोगी दलों में शामिल पार्टियों की सीटों का नुकसान होगा। बाकि शनिवार को एग्जिट पोल के आंकड़े साफ हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications