Where is Honeypreet: हनीप्रीत की तलाश में बिहार के सात जिलों में हाई अलर्ट

इसके लिए बिहार पुलिस के कई अधिकारी लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि गिरफ्तारी के डर से हनीप्रीत बिहार के रास्ते नेपाल जा सकती है।

पटना। साधु के वेश में लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में जेल में बंद बाबा राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत की तलाश में जहां कई राज्यों की पुलिस दिन-रात एक किए हुए है तो बिहार पुलिस भी पिछले कई दिनों से खाक छान रही है।

पुलिस चला रही सर्च ऑपरेशन

पुलिस चला रही सर्च ऑपरेशन

इसके लिए बिहार पुलिस के कई अधिकारी लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि गिरफ्तारी के डर से हनीप्रीत बिहार के रास्ते नेपाल जा सकती है। इसको लेकर नेपाल से सटे बिहार के 7 जिले की पुलिस को हाई अलर्ट कर दिया गया है और हर आने जाने वाले लोगों की सघन चेकिंग की जा रही है। नेपाल के बॉर्डर से सटे बिहार के सीमावर्ती इलाके में हनीप्रीत के पोस्टर भी लगाए गए हैं।

नेपाल से सटे जिलों में अलर्ट

नेपाल से सटे जिलों में अलर्ट

मिली जानकारी के अनुसार बिहार के 7 जिले जो नेपाल की सीमा से सटे हुए हैं वहां के एसपी को हनीप्रीत की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही इस काम के लिए खुफिया विभाग को भी लगाया गया है। बाबा राम रहीम को कोर्ट के द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत पुलिस की आंखों में धूल झोंककर कहीं फरार हो गई थी जिसकी तलाश में राज्य की कई पुलिस लगी हुई है और ऐसा कहा जा रहा है कि वह नेपाल जा सकती है।

घूम-घूमकर तलाश रही है पुलिस

घूम-घूमकर तलाश रही है पुलिस

मामले की जानकारी देते हुए बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक संजीव कुमार सिंघल ने बताया कि हरियाणा पुलिस के द्वारा हनीप्रीत की गिरफ्तारी को लेकर बिहार पुलिस से संपर्क साधा गया है और नेपाल बॉर्डर से सटे इन सभी 7 जिलों को अलर्ट कर दिया गया है जो नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगे हुए हैं। उन सभी जगह वाहनों की सघन तलाशी की जा रही है। इन जिलों के प्रमुख होटलों में पुलिस की टीम घूम-घूमकर हनीप्रीत की तस्वीर दिखाते हुए उसके संबंध में जानकारियां एकत्रित कर रहे हैं।

नेपाल में छुप सकती है हनीप्रीत!

नेपाल में छुप सकती है हनीप्रीत!

इससे पहले गृह मंत्रालय के द्वारा हनीप्रीत की लुक आउट नोटिस जारी कर दिया गया था। लुक आउट नोटिस जारी होने के बाद देश के तमाम एयरपोर्ट पर उसकी तस्वीर लगा दी गई है जिससे हवाई जहाज के जरिये विदेश नहीं जा सके। ऐसा कहा जा रहा है कि वह पड़ोसी देश नेपाल में जाकर छुप सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+