Bihar School Holi Holiday: बिहार में 3 या 4 मार्च स्कूलों में होली पर कब रहेगी छुट्टी? जानें क्या है अपडेट
Holi 2026 School Holiday in Bihar: बिहार में पढ़ने वाले लाखों छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के लिए होली की छुट्टियों को लेकर बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। रंगों के त्योहार होली को लेकर बिहार के शिक्षा विभाग ने अपनी स्थिति साफ कर दी है।
बिहार शिक्षा विभाग द्वारा जारी आधिकारिक एकेडमिक कैलेंडर 2026 के अनुसार, राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में होली के अवसर पर 3 और 4 मार्च 2026 को अवकाश घोषित किया गया है।

बिहार में होली अलग-अलग परंपराओं और सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार दो दिनों तक मनाई जाती है, इसी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। जानिए मार्च महिनें में कब-कब बंद रहेगे स्कूल...
3rd 4th March School Closed Bihar: छुट्टियों का पूरा शेड्यूल कब खुलेगा स्कूल?
शिक्षा विभाग के आधिकारिक नोटिफिकेशन और एकेडमिक कैलेंडर के मुताबिक:
2 मार्च 2026 सोमवार को अधिकांश स्कूलों में नियमित कक्षाएं संचालित हो रही हैं।
3 मार्च 2026 मंगलवार होली का पहला दिन यानी होलिका दहन/डोल जात्रा के उपलक्ष्य में स्कूल बंद रहेगा।
4 मार्च 2026 बुधवार होली धुलेंडी/रंगों वाली होली वाले दिन भी सभी सरकारी, निजी स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
5 मार्च 2026 गुरुवार को सभी स्कूल अपने निर्धारित समय पर पुन: खुलेंगे।
दो दिनों की छुट्टी की क्या है वजह?
बिहार में होली का पर्व केवल रंगों तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्थानीय पंचांग के अनुसार उत्सव की तारीखों में भिन्नता देखी जाती है। शिक्षा विभाग ने इन परंपराओं का सम्मान करते हुए कैलेंडर में 3 और 4 मार्च दोनों दिनों को अवकाश की श्रेणी में रखा है।
यह नियम राज्य के सभी प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक (संस्कृत, उर्दू और मदरसा सहित) विद्यालयों पर लागू होगा। हालांकि सरकारी कैलेंडर 2 दिनों की छुट्टी दिखाता है, लेकिन कई निजी (Private) स्कूलों ने अपनी नीतियों के आधार पर छुट्टियों की संख्या कम या ज्यादा की है।
Bihar School March 2026 में छुट्टियों की पूरी लिस्ट यहां रहा
बिहार शिक्षा विभाग के अवकाश कैलेंडर के अनुसार मार्च 2026 का महीना छुट्टियों के लिहाज से काफी व्यस्त रहने वाला है। महीने की शुरुआत 3 और 4 मार्च को होली के अवसर पर दो दिनों के अवकाश से होगी।
इसके बाद 13 मार्च को रमजान के अंतिम जुम्मा (अल्विदा जुम्मा) पर एक दिन की छुट्टी रहेगी।
वहीं 21 मार्च को ईद-उल-फितर (संभावित) के मौके पर भी अवकाश घोषित किया गया है। इसके अगले दिन 22 मार्च को बिहार दिवस के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
महीने के अंत में 27 मार्च को रामनवमी के दिन एक दिन की छुट्टी होगी। इस तरह मार्च 2026 में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को कई महत्वपूर्ण पर्वों पर अवकाश का लाभ मिलेगा।
बिहार में होली 2026 के मौके पर 3 और 4 मार्च को स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे, जिसकी पुष्टि बिहार शिक्षा विभाग के एकेडमिक कैलेंडर से हो चुकी है। वहीं 2 मार्च की छुट्टी को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं है। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों को अपने-अपने स्कूल से अपडेट लेते रहना चाहिए।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes :'राम करे आप तरक्की करें', नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं












Click it and Unblock the Notifications