जहरीले सांप का मुर्गी ने चखा स्वाद, पांच मिनट की लड़ाई में दी शिकस्त

ऐसे ही सह-मात का खेल पांच मिनट तक चला जिसमें मुर्गी-सांप को निगल गई। ये नजारा देखने के बाद वहां उपस्थित सभी लोग चौंक गए लेकिन मुर्गी को कुछ भी नहीं हुआ वो जिंदा इधर-उधर घूमती रही।

पटना। यूं तो सांप-नेवले की लड़ाई अक्सर देखी जाती है लेकिन एक नजारा सांप और मुर्गी के बीच देखने को मिला। जहां पांच मिनट तक दोनों में खूनी लड़ाई चलती रही। दोनों के बीच हो रहे भीषण युद्ध को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग वहां भीड़ लगाए हुए थे। कभी सांप जीत जाता तो कभी मुर्गी। ऐसे ही सह-मात का खेल पांच मिनट तक चला जिसमें मुर्गी-सांप को निगल गई। ये नजारा देखने के बाद वहां उपस्थित सभी लोग चौंक गए लेकिन मुर्गी को कुछ भी नहीं हुआ वो जिंदा इधर-उधर घूमती रही। तस्वीर देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि किस तरह मुर्गी ने सांप को अपने कब्जे में ले लिया जिसके बाद सांप बिल्कुल शांत हो गया और मुर्गी उसे नोच-नोचकर निगल गई।

Hen killed Snake in a duel fight

ये नजारा बिहार के गोपालगंज जिले में देखने को मिला जहां बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में बांध के ऊपर मुर्गी बैठी हुई थी तभी वहां दो फीट का एक जहरीला सांप निकल कर आ गया। जिसके बाद मुर्गी और सांप के बीच जमकर लड़ाई होने लगा। बता दें कि सांप और मुर्गी की इस लड़ाई को देखने के लिए लगभग सैंकड़ो की संख्या में लोग वहां महजूद हो गए। सभी ये जानकर आश्चर्य चकित हो रहे थे कि किस तरह मुर्गी उसका सामना कर रही है।

Hen killed Snake in a duel fight

लगभग दो फीट लंबे सांप को अपनी चोंच मे फंसाकर मुर्गी ने सांप को घायल कर दिया। घायल अवस्था में सांप हारकर वापस बिल की ओर जा रहा था तभी मुर्गी ने उसे नोचकर निगलना शुरू कर दिया। जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोग इसे देख आश्चर्यचकित रह गए। मामला गोपालगंज के मेहंदिया गांव में देखने को मिला जहां सभी लोग बाढ़ के प्रकोप से त्रस्त थे।

Hen killed Snake in a duel fight

वहीं मुर्गी के मालिक बच्चू सहनी का कहना है कि इससे पहले भी एक बार इसने एक सांप को निगल लिया था लेकिन वो कम विषैला था पर इस बार उसने जिस सांप को निगला है वो काफी विषैला है। बता दें कि 8 घंटे बीत गए हैं पर मुर्गी जैसी थी बिल्कुल वैसी ही है, उस पर सांप का कोई असर नहीं हुआ है। पूरे गांव में इस घटना को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है, वहीं लोग इसे अजब-गजब कह रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+