बिहार में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, देखकर पुलिस के उड़े होश

रोहतास में भारी मात्रा में विस्फोटक की बरामदगी हुई है। ट्र्क में इतनी मात्रा में डेटोनेटर और अमोनियम नाइट्रेट देख पुलिस के होश उड़ गए।

पटना। चेकिंग के दौरान बिहार के रोहतास पुलिस ने एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद की। हलांकि विस्फोटक के सप्लायर और गाड़ी के चालक पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहे। मामला बिहार के रोहतास जिले का है जहां जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करवंदिया पेट्रोल पंप के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री के साथ-साथ झारखंड निर्मित 300 पाउच देसी शराब जब्त किया है।

बिहार में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, पुलिस के उड़े होश

वहीं विस्फोट को में 18 हजार डेटोनेटर और 39बोरा अमोनियम नाइट्रेट शामिल है। विस्फोटक बरामद होने के बाद पुलिस चौकन्नी हो गई और पूरे मामले की जांच पड़ताल बारीकी से कर रही है। फिलहाल इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिले हैं।

ऐसा कहा जा रहा है कि पुलिस की छापेमारी की जानकारी तस्कर को पहले से ही थी इसी कारण पुलिस को चकमा देते हुए सभी आसानी से फरार हो गए। वहीं पुलिस के द्वारा मामले की बारीकी से जांच करते हुए यह पता लगाया जा रहा है कि यह विस्फोटक नक्सलियों के द्वारा मंगवाए गए थे या पत्थर खनन माफिया के द्वारा।

मामले की जानकारी देते हुए जिले के एसपी एमएस ढिल्लों ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पेट्रोल पंप के पास से एक पिकअप वैन में भारी मात्रा में विस्फोटक ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही नजदीकी थाने और जिले के पुलिस को अलग कर दिया गया और सघन छापेमारी के दौरान इसे बरामद किया गया। छापेमारी कर रही पुलिस को जीटी रोड पर करवंदिया पेट्रोल पंप के पास पार्किंग में लगी एक ट्रक दिखी । जब उसे खोलकर देखा तो सभी के होश उड़ गए क्योंकि ट्रक में भारी मात्रा में विस्फोटक और देसी शराब थे। हलांकि छापेमारी की भनक लगते ही चालाक और सप्लायर दोनों भागने में कामयाब रहे।

ऐसा कहा जा रहा है कि नगर निगम चुनाव के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली है। हलांकि विस्फोटक की बरामदगी के बाद पुलिस से जुड़े धंधेबाजों की तलाश तेजी से कर रही है। उनका दावा है कि जल्द सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हलांकि पुलिस को अब तक विस्फोटक से जुड़ी कोई भी जानकारी हासिल नहीं है। विस्फोटक कहां से लाया जा रहा था और इसका प्रयोग नक्सली गतिविधि में किया जाना था या पत्थर माफिया के द्वारा से मंगाया जा रहा था। इन सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल चल रही हैं। साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विस्फोटक सप्लायरों का संबंध बिहार के अलावा और कौन कौन से राज्य से है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+