ब्याज के रुपए लेने जब गया तो उसकी पत्नी देखकर बदला इरादा, कहा ये...

घर जाने के बाद उसने उसकी पत्नी को फोन कर अश्लील बातें करते हुए रात को आने की बात भी कही।

पटना। बिहार के गया जिले में सूदखोरों की ऐसी-ऐसी करतूत सामने आई है जिसे सुनने के बाद आप किसी से पैसा लेना भूल जाएंगे। गांव के दबंग सूदखोरों से 4 हजार रुपए कर्ज लेना एक मजदूर परिवार को इतना भारी पड़ा जिसकी उसने कभी कल्पना नहीं की होगी। कर्जदार पैसा मांगने के लिए बार-बार घर आते थे। वहीं पैसा देने में असमर्थ मजदूर कुछ और दिनों का समय मांग रहा था। तभी सूदखोरों की नजर उसकी पत्नी पर पड़ी। फिर क्या था पैसे के बदले उसकी पत्नी का जिस्म मांगने लगे और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। मोबाइल पर अश्लील बातें करते हुए देर रात घर आने को भी कहा, जिसे सुनने के बाद मजदूर अपने पूरे परिवार के साथ गांव से दूर चला गया। जब इस बात की जानकारी दबंग सूदखोरों को हुइ तो दिनदहाड़े उसे उठा लेने की धमकी देने लगे। दबंगों की हरकतों से परेशान होकर मजदूर परिवार नजदीकी थाने गया और मोबाइल की रिकॉर्डिंग पुलिस के सामने पेश की जिसमें जिस्म मांगने की कहानी दर्ज थी।

ब्याज के रुपए लेने जब गया तो उसकी पत्नी देखकर बदला इरादा, कहा ये...

जानकारी के मुताबिक सूदखोरों की दबंगई का मामला बिहार के गया जिले के शेरघाटी में पइनी गांव का है। जहां के रहने वाले एक मजदूर उमेश ने किसी काम को लेकर गांव के ही दबंग सूदखोर भीम सिंह से 4 हजार रुपए कर्ज लिए थे। कर्ज लौटाने में देरी होने के बाद सूद के लिए दबाव बनाया जा रहा था। सूद मागने के दौरान भीमसिंह बार-बार उसके घर आता था और धमकी देता था। एक दिन उसकी नजर उमेश की पत्नी पर पड़ी फिर वो पैसा मांगना छोड़ उसका जिस्म मांगने लगा। उसका कहना था कि पैसे को छोड़ देंगे अगर तुम्हारी पत्नी हमारे साथ शारीरिक संबंध बनाती है तो। नहीं तो मुझे अभी सारा पैसा चाहिए। पैसा देने में असमर्थ मजदूर बार-बार उससे समय मांग रहा था। लेकिन हवस में अंधे दबंगों की नजर उसकी पत्नी के जिस्म पर थी।

घर जाने के बाद उसने उसकी पत्नी को फोन कर अश्लील बातें करते हुए रात को आने की बात भी कही। उसने शख्स को धमकाते हुए कहा कि अगर ऐसा नहीं किया तो पूरे गांव के सामने तुम्हारी इज्जत उतार देंगे। जब इस बात की जानकारी मजदूर ने आस-पड़ोस के लोगों को दी। तो लोगों की सहाह पर वो पुलिस थाने पहुंचा और थानेदार से अपनी दर्दभरी कहानी सुनाई। मजदूर के मुंह से दबंगई को सुनने के बाद पुलिस ने आरोपी भीम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। फिलहाल दबंग सूदखोर आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+