SIT की टीम ने HDFC बैंक में हुए लूट की आधी राशि की बरामद, पुलिस को मिले कई अहम सुराग

हाजीपुर। बिहार के हाजीपुर जिले में बीते 11 जून को HDFC बैंक से 1 करोड़ 19 लाख 60 हजार रुपये के लूट की जांच कर रही एसआईटी की टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने जांच के दौरान एक मां-बेटे के पास से रुपयों से भरा बक्सा बरामद किया है, जिसमें 60 लाख रुपये थे। एसआईटी की टीम ने मां-बेटे सहित अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि छापेमारी की कार्रवाई वैशाली जिले के एसपी मनीष के नेतृत्व में समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में चल रही है।

hdfc bank loot case police caught mother and son with other people

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुजफ्फरपुर जेल और लूट के सीसीटीवी फुटेज से कई अहम सुराग मिले थे, जिसके आधार पर टीम ने जिले के सकरा इलाके में छापेमारी की। इसके अलावा मुजफ्फरपुर के दूसरे जगह से लूट की राशि बरामद की है। इस दौरान पटना एसटीएफ के साथ समस्तीपुर, वैशाली और मुजफ्फरपुर पुलिस की टीम भी शामिल थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुजफ्फरपुर जिले से ही देर रात को एसाईटी की टीम ने कुछ रुपये बरामद कर लिये थे।

इसके बाद पुलिस की टीम ने सकरा में छापेमारी की, जहां रुपयों से भरा बक्सा मिला और मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने लूट की राशि का आधा से अधिक हिस्सा बरामद कर लिया है। इसके अलावा कुछ रुपए बिहार के बाहर से भी पुलिस ने बरामद किए हैं। वैशाली जिले के एसपी मनीष पूरे ऑपरेशन की कमान संभाले हुए हैं। बुधवार के दिनभर एसपी समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में रहे और कार्रवाई को लीड किया।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि बरामद राशि बढ़ सकती है क्योंकि बुधवार को भी छापेमारी की कार्रवाई चलती रही। बताया जा रहा है कि गुरुवार को मामले से संबंधित जानकारी पुलिस देगी। बता दें कि बीते 11 जून को हाजीपुर- महनार मुख्य मार्ग पर जढुआ के नजदीक पांच की संख्या में अपराधी एचडीएफसी बैंक में घुसे थे और एक करोड़ 19 लाख 60 हजार रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+