Marriage News: गम में तब्दील हुई शादी की खुशी, घर से बारात निकलते ही पसरा मातम, जानिए मामला

बिहारे के वेस्ट चंपारण ज़िले में बारात के दौरान हर्ष फायरिंग की वजह से शादी का जश्न गम में तब्दील हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Harsh Firing during marriage ceremony in gobri village motihari west champaran

Motihari Marriage News: इंसान की शादी उसके लिए किसी त्यौहार से कम नहीं होता है, शादी के लिए पूरा परिवार कई दिनों से तैयारियों में जुटा रहता है। वहीं शादी के दिन जश्न के जोश में हुई लापरवाही पूरी ज़िंदगी के लिए ग़म भी दे जाता है। कुछ ऐसा ही मामला बिहार के मोतिहारी से आया है, जहां शादी समारोह के दैरान हर्ष फायरिंग हुई और एक बच्ची होली का शिकार हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक पूर्वी चम्पारण जिले के एक गांव में बारात निकल रही थी। इसी दौरान बच्ची बारात देखने घर से बाहर निकली और वह लापरवाही का शिकार हो गई।

बारात के दौरान हर्ष फ़ायरिंग हुई जिससे एक गोली मासूम नाज़नी को लगी और मौक़े पर ही उसकी मौत हो गई। अवैध हथियार से की गई फायरिंग में मुगल की 11 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। इस घटना के बाद शादी के जश्न में मातम पसर गया। घटने के बाद लोगों में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। वहीं मौक़े का फायदा उठाते हुए फायरिंग कर रहा युवक जितेंद्र साह वहां से फरार हो गया। बंजरिया थाना के गोबरी गांव में हुई घटना के बारे में ग्राणीणों ने बताया कि मासूम बच्ची को जैसे ही गोली लगी,सभी लगो उसे छोड़ कर वहां से भाग गए।

परमानंद साह (गोबरी गांव निवासी) के बेटे और जितेंद्र साह (पंचायत समिति सदस्य) के भाई चंदन कुमार की बारात में हर्ष फायरिंग की गई। घटना होने के बाद सभी लोग भाग गए। वहीं सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मोतिहारी सदर अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जितेंद्र साह को गिरफ्तार कर लिया है। बंजरिया थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस पूरे मामले अरुण कुमार गुप्ता (एसडीपीओ सदरकर) इन्वेस्टिगेशन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Viral Video: बाइक पर 'हथियार की नुमाइश', तमंचा लहराने वाले युवकों की ख़ैर नहीं! जानिए पूरा मामला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+