Har Ghar Tiranga Abhiyan: पीपल के पत्ते पर PM मोदी की तस्वीर, अन्तर्राष्ट्रीय कलाकार ने दिया अनोखा संदेश
Har Ghar Tiranga Abhiyan: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने की अपील की गई है। आप किसी को कॉल कर रहे हैं तो हर घर तिरंगा अभियान ट्यून के ज़रिए भी अपील की जा रही है। इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर 5 सेमी वाली हरी पत्तियों पर PM मोदी की कलाकृति बनाते हुए देशवासियों से की खास अपील की है।
वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए अंतर्राष्ट्रीय रेत कलाकार मधुरेंद्र कुमार ने कहा कि 15 अगस्त को लोग स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। देश के लोगों के लिए यह सबसे बड़ा त्योहार है, इस त्योहार में सभी लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें, इसलिए एक छोटी सी कोशिश करते भारतवासियों से पीएम मोदी की हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने की अपील की है।

Recommended Video
यह पहला मौका नहीं है, जब मधुरेंद्र कुमार ने अपनी अनोखी कलाकृति से लोगों का दिल जीता है। इससे पहले भी वह कई बार बिहार की राजधानी पटना में कई अहम मौकों पर अपनी रेत कलाकारी का हुनर दिखा चुके हैं। हाल ही में ब्राजील में हुए विमान क्रैस हादसे के दौरान 62 यात्रियों के मृतकों के आत्मशांति के लिए भी उन्होंने कलाकृति तैयार कर प्रार्थना की थी।
15 अगस्त की पूर्व संध्या पर मधुरेंद्र ने पत्ते पर कलाकृति बनाते हुए 'आई लव इंडिया' लिखा है। इसके साथ ही पीएम मोदी की तस्वीर भी बनाई है। वहीं उन्होंने लोगों से अपील किया है कि पीएम मोदी के 'हर घर तिरंगा' अभियान में भाग लें और अपनी सेल्फी को सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करें।
केंद्र सरकार ने आजादी के महापर्व 15 अगस्त को खास बनाने के लिए 9 अगस्त से देशभर में 'हर घर तिरंगा' अभियान का एलान किया है। इस अभियान की शुरूआत पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल की डीपी पर तिरंगा लगाकर की थी। इसके साथ ही लोग 'हर घर तिरंगा' अभियान से जुड़ते गए।












Click it and Unblock the Notifications