Hajj 2023: हज के लिए Gaya International Airport से पहला जत्था जेद्दाह के लिए रवाना, कई नामचीन लोग रहे मौजूद
Hajj 2023 News Update In Hindi: हज जा रहे मुसाफिरों से मुलाक़ात करने के लिए गया जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती समेत कई दिग्गज लोग एयरपोर्ट पहुंचे।

Hajj 2023 News: गया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अडडे आज हज के लिए मुसाफिरों को पहल जत्था जेद्दाह के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर गया प्रशासन द्वारा एयरपोर्ट परिसर में लगाए गए विभिन्न स्टॉल में जाकर अधिकारियों ने जानकारी हासिल की। इसके साथ ही जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, गया, जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, द्वारा लगाए गए विभागीय प्रदर्शनी का भी प्रचार प्रसार किया गया।
Recommended Video
बिहार सरकार के मत्रियों ने राज्य सरकार, जिला प्रशासन तथा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा द्वारा दी जा रही सुविधाओं के हज यात्रियों से जानकारी हासिल की। हज यात्रियों ने बताया कि राज सरकार, जिला प्रशासन और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा की तरफ़ से दी गई सुविधाओं से वह लोग काफी खुश हैं।
हज यात्रियों ने राज्य सरकार, जिला प्रशासन, गया और हवाई अड्डा प्रबंधन का उत्तम व्यवस्थाओं के लिए शुक्रिया अदा किया। वहां मौजूद मंत्री और आला अधिकारियों ने हज यात्रियों से हाथ मिलाया। इसके साथ ही जिले, राज्य एवं राष्ट्र के अमन, चैन, शांति के लिए दुआ करने की अपील की। वहीं सभी लोगों ने हज यात्रियों का सफर अच्छे से पूरा होने की कामना भी की।
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, श्रवण श्रुति, आसमा इत्यादि जैसे प्रोग्रा का फ्लेक्स/बैनर के ज़रिए प्रदर्शन किया गया है। मंत्री ने मोहम्मद जमा खान द्वारा फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर कई दिग्गज लोग मौजूद रहे जिन्होंने मंत्री और वरीय पदाधिकारियों द्वारा लगाई गए प्रदर्शनी की काफी सराहना की।
इस मौके पर बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री मोहम्मद जमा खान, गया जिला के प्रभारी मंत्री मोहम्मद इसराइल मंसूरी, जिला पदाधिकारी डॉक्टर त्यागराजन एसएम और वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती मौजूद रहे। वहीं जिलेवासियों से अपील किया गया कि इस प्रदर्शनी में आकर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर इसका लाभ उठाएं।












Click it and Unblock the Notifications