Hajipur News: अगलगी के पीड़ितों से मिलने पहुंचे लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, कही ये बात
Hajipur News Today: लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र राजनीतिक पार्टियां और प्रत्याशी अपने-अपने संबंधित क्षेत्रों में जोर शोर से चुनावी प्रचार कर रहे हैं। विभिन्न मुद्दों पर मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही हादसे में पीड़ित परिवार के लोगों से भी नेताओं के मुलाकातों का सिलसिला जारी है।
हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र अर्न्तगत लालगंज प्रखंड के लखन सराय और सहदुल्लाहपुर में बीते दिन अगलगी में तकरीबन 50 घर जल गये थे। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास राष्ट्रीय अध्यक्ष और हाजीपुर से एनडीए समर्थित उम्मीदवार चिराग पासवान को इसकी सूचना मिली तो वह भी पीड़ितों से मिलने पहुंचे।

चिराग पासवान ने अगलगी की घटना से पीड़ित और प्रभावित परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और संवेदना व्यक्त की। इस अगलगी की घटना में प्रभावित सभी घायलों को जल्द से जल्द स्वस्थ होने की उन्होंने प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि सभी घायलों की जल्द से जल्द स्वास्थ्य होने की कामना करता हूं।
Recommended Video
आप लोगों को सुख दुख में मैं हमेशा साथ रहूंगा। मुझसे जो भी मुमकिन मदद हो पाएगी मैं आप लोगों के लिए करूंगा। आपको बता दें कि बीते दिनों चिराग पासवान द्वारा हाजीपुर में बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर नामांकन के दौरान पुष्पाजंलि की गई थी।
पुष्पांजलि के बाद महागठबंधन के नेताओं द्वारा प्रतिमा को दूध से धोने की खबर सुर्खियां बनी थी। इस पर चिराग अफसोस ज़ाहिर करते हुए कहा था कि इस मानसिकता के खिलाफ हम लगातार लड़ रहें हैं। बाबा साहेब भी लड़ते रहे हैं।
हमारे स्व. पिता और नेता श्रद्धेय रामविलास पासवान भी ऐसी शक्तियों के खिलाफ लड़ते रहे। चिराग ने कहा कि निश्चित तौर पर यह मानसिकता राष्ट्रीय जनता दल और उसके साथ जो दल हैं, उनकी हो सकती है। बहरहाल, वोट की सियासत के लिए इतनी गिरावट निंदनीय है।
खाने पीने से लेकर जात-पात के बाद अब लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में छुआछूत तक सियासत पहुंच गई है। यह बहुत ही अफ़सोस की बात है। हम लोगों को समाज को जोड़कर चलना है, ना कि समाज को तोड़ने वालों का साथ देना है।












Click it and Unblock the Notifications