हाजीपुरः महाशिवरात्रि के मौके पर पुलिस लाइन में चल रहा था बार-बालाओं का डांस
हाजीपुर। महाशिवरात्रि के मौके पर हाजीपुर पुलिस लाइन में बार बालाओं ठुमके ने बवाल मचा दिया है। मामला प्रकाश में आने के बाद देर रात ही सदर एसडीपीओ राघव दयाल ने पहुंचकर डीजे साउंड को जब्त कर लिया और कार्यक्रम के बंद करा दिया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान मनीष ने एसडीपीओ को पूरे मामले की जांच रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।

पुलिस लाइन में बार बालाओं के ठुमके लगाने की मामले में कई पुलिसकर्मियों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। दरअसल, महाशिवरात्रि के मौके पर गुरुवार की रात पुलिस लाइन हाजीपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन पुलिसकर्मियों की ओर से किया गया था।
इस कार्यक्रम में नियमों को ताक पर रखते हुए बार बालाओं की अश्लील गानों पर ठुमके लगाए जा रहे थे, जिसका वीडियो वायरल होने लगा। जानकारी मिलते ही एसपी वैशाली हरकत में आए और सदर एसडीपीओ हाजीपुर को पुलिस लाइन जाकर मामले की जांच करने का आदेश दिया गया।
सदर एसडीपीओ को पुलिस लाइन पहुंचते ही हड़कंप मच गया और रात में ही सदर एसडीपीओ राघव दयाल ने कार्यक्रम को तत्काल बंद करा दिया और डीजे साउंड को जब्त कर लिया। इधर वैशाली एसपी मनीष ने सदर एसडीपीओ राघव दयाल से पूरे मामले की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है।
मामले में कार्यक्रम के आयोजक कर्ता पर गाज गिरने की संभावना तय मानी जा रही है। वही वैशाली एसपी जांच रिपोर्ट के इंतजार कर रहे हैं। बहरहाल कार्यक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद हाजीपुर पुलिस कर्मी की काफी किरकिरी हो रही है। लोग इस वीडियो को तेजी से शेयर भी कर रहे हैं। वहीं पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications