स्कूल गई बच्ची, वापस नहीं लौटी घर, स्कूल के प्रिंसिपल पर लगे गंभीर आरोप, जानिए पूरा मामला
नालंदा ज़िले में स्कूल गई एक छात्रा गायब हो गई है। बीते 5 दिनों से परिजन अपनी बच्ची की तलाश कर रहे हैं लेकिन कोई सुराग नहीं मिला पाया है। वहीं स्कूल के प्रिंसिपल और गाड़ी चालक पर गंभीर आरोप लगे हैं।

School Student: बिहार में अपराध दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है, विभिन्न ज़िलों से हत्या, लूट और अपहरण के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं अब नालंदा जिले से एक स्कूल गई बच्ची के लापता होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक नूरसराय थाना क्षेत्र से एक बच्ची अपने स्कूल गई थी, लेकिन पांच दिन बीत चुके हैं, उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। बच्ची के परिजनों ने अपहण की आशंका जताई है। स्कूली बच्चों का कहना है कि छात्रा को प्रार्थना के दौरान स्कूल में देखा था। जबकि स्कूल के प्रिंसिपल का कहना है कि बच्ची स्कूल ही नहीं आई है।
रहस्मयी तरीक़ से गायब हुई बच्ची को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। यह मामला गुरुकुल इंटरनेशनल अकादमी (डोइया गांव) का है। मामले को लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, पुलिस को दी गई शिकायत में स्कूल के प्रिंसिपल कुणाल कुमार और वैन चालक दीपू कुमार पर अपहरण का आरोप लगा है। परिजनों की मानें तो 17 फरवरी (शुक्रवार) के दिन 13 वर्षीय स्वीटी कुमारी स्कूल वैन से गई थी। डोइया गांव स्थित गुरुकुल इंटरनेशनल अकादमी में वह पढ़ती है। स्कूल जाने के बाद शाम तक घर नहीं लौटी। वहीं स्कूल गए घर के दूसरे बच्चे छुट्टि के बाद घर आ गए।
Recommended Video
स्कूल से घर लौटे बच्चों ने बताया कि उन्होंने स्वीटी को प्राथर्ना के वक्त स्कूल में देखा था। बच्ची को ढूंढते हुए जब लोग स्कूल पहुंचे तो वहां कोई भी नहीं था। स्कूल में प्रिंसिपल भी मौजूद नहीं थे। कॉल पर प्रिंसिपल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि बच्ची स्कूल ही नहीं आई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर वैन ड्राइवर दीपू और स्कूल के प्रिंसिपल कुणाल कुमार के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
परिजन बच्ची की तलाश में जुटे हुए हैं, वहीं आरोपी वैन चालक और स्कूल के प्रिंसिपल फरार बताए जा रहे हैं। इस पूरे मामले में शिबली नोमानी (सदर डीएसपी) ने कहा कि परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। बच्ची को जल्द ही सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: Government School में न तो छत है और न ही दीवार, खुले आसमान के नीचे ज़मीन पर पढ़ रहे बच्चे












Click it and Unblock the Notifications