Bihar News: सरकार के 'दुरुस्त शिक्षा व्यवस्था' की पोल खोलती तस्वीर, वीडियो में देखिए क्या है ज़मीनी हक़ीक़त?

Govt Schools Ground Report: बिहार में शिक्षा व्यवस्था के सुधार को लेकर सरकार कई दावे करती आई है, लेकिन ज़मीन पर दावों की हकीकत चौंकाने वाली है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के क्या हाल हैं, इसका छोटा सा उदाहरण आप इस ग्राउंड रिपोर्टिंग से समझ सकते हैं।

शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार के दावों की हकीकत जानने वन इंडिया हिंदी की टीम बिहार के बेगूसराय ज़िला पहुंची, जहां नूरपुर गांव स्थित उर्दू उत्क्रमित विद्यालय में व्यवस्था को लेकर प्रबंधन और छात्रों से बात की।

ground report of education system of government school noorpur begusarai news in hindi

शिक्षा व्यवस्था को लेकर खबरों में सरकार जो दावे करती है, ग्राउंड पर वो पूरी तरह से ज़ीरो है। सरकारी स्कूलों में जो लचर व्यवस्था के आरोप लगते हैं, वही ज़मीन पर भी दिखा। ऐसा हम बोल इसलिए रहे हैं, क्योंकि वन इंडिया हिंदी के कैमरे में सारी तस्वीर कैद है।

Recommended Video

    शिक्षा व्यवस्था के दावों की क्या है हक़ीक़त, ग्राउंड पर विद्यालयों के कैसे हैं हालात?

    छात्रों ने बताया कि बैठने के लिए जगह नहीं है, एक साथ दो वर्गों के बच्चों को बैठाया जाता है। इस वजह से पढ़ाई नहीं हो पाती है। मिडिल स्कूल और +2 दोनों का प्रभार एक ही प्रधानाध्यापक के पास है। स्मार्टक्लास में दफ़्तर का संचालन होता है।

    मिड डे मील की गुणवत्ता पर सवाल उठता रहा है, इस मामले में जब बच्चों के लिए खाना बनाने वाली महिलाओं से पूछा गया तो, उन्होंने कहा की खुले आसमान के नीचे खाना बनाते हैं। कभी बारिश, कभी तूफान, तो कभी कुछ और समस्या रहती है। खाने में धूल मिट्टी गिर जाने का डर बना रहता है। चिड़िया ऊपर से पॉटी कर सकती है। इन्हीं सब बातों को देखते हुए लोग खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हैं।

    हम लोगों को 1600 रूपये महीना मिलता है, इस पर कोई आवाज़ नहीं उठाता है। बच्चों के लिए खाना बनाकर हम उनका पेट भरते हैं। हमारे बच्चों की भूख कैसे खत्म होगी, इतने कम रूपये में क्या होता है।

    छात्रों की और विद्यालय की अन्य समस्याओं पर जब स्कूल के प्रधानाध्यापक पी एन ठाकुर से बात की तो, उन्होंने कहा कि स्कूल की समस्याओं को विभाग के अधिकारियों को बता दिया गया है। ऊपर से जो आदेश होगा, उसके मुताबिक काम करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+