ससुराल पहुंचने पर होने वाले दामाद का कोई ऐसे स्वागत करता है क्या ? ज़िंदगी भर नहीं भूलेगा दर्द
बिहार में शादी के दौरान लड़का पक्ष और लड़की पक्ष के बीच झड़प की खबरें आपने आपने पढ़ी होंगी और सुनी होंगी। लेकिन शादी समारोह के दौरान होने वाले दामाद और उसके परिजनों की कुटाई वाली खबर क्या आपने पढ़ी है ?
नालंदा, 7 जुलाई 2022। बिहार में शादी के दौरान लड़का पक्ष और लड़की पक्ष के बीच झड़प की खबरें आपने पढ़ी होंगी और सुनी होंगी। लेकिन शादी समारोह के दौरान होने वाले दामाद और उसके परिजनों की कुटाई वाली खबर क्या आपने पढ़ी है ? आप भी हैरान हो रहे होंगे की होने वाले दामाद की कोई कैसे पिटाई कर सकता है। सुन्ने में थोड़ा अजीब तो लग रहा है लेकिन यह बात सच है कि होने वाले दामाद और उसके परिजन को लड़की पक्ष के लोगों ने जमकर कूटा है। आईए विस्तार से जानते हैं पूरी घटना कैसे हुई ?

ससुराल में कदम रखते ही दामाद की कुटाई
बिहार के नालंदा जिले से इस तरह की अजीबो ग़रीब खबर अकसर देखने को मिल जाती है। पिछले दिनों एक खबर आई थी कि जयमाला के मंडप पर चढ़कर युवक अपनी प्रेमिका को सिनदूर दान कर दिया। जिसके बाद युवक की जमकर पिटाई हुई थी। अभी भी युवक का इलाज बिहार शरीफ़ सदर अस्पताल में चल रहा है। आज फिर शादी के दौरान अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां होने वाले दामाद ससुरालियों ने अनोखे अंदाज़ में स्वागत किया है जिसे वह ज़िंदगी भर भूल नहीं पाएगा। एक शब्द में कहें तो ससुराल में कदम रखते ही दामाद और उसके परिजनों की कुटाई हो गई।

होने वाले दामाद के साथ की मारपीट
घटना की जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि दूल्हे के ससुराल वालों ने उसे और उसके परिवार वालों को शादी समारोह के दौरान कपड़ा पहनने को दिया लेकिन उन्होंने ( लड़का पक्ष वालों ने) लड़की पक्ष वाले की तरफ़ से दिया हुआ कपड़ा नहीं पहना था इसी बात को लेकर ससुराल वालों ने होने वाले दामाद के सहित उसके परिजनों के साथ भी मारपीट की।

मणिराम अखाड़ा पहुंची थी बारात
नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के बाबा मणिराम अखाड़ा की घटना बताई जा रही है। ग्रामीणों की मानें तो दूल्हे और उसके परिजनों को दहेज में तिलक का मिला कपड़ा शादी के दौरान नहीं पहनना भारी पड़ गया। मिली जानकारी के मुताबिक दूल्हे सूरज कुमार की शादी मणिराम अखाड़ा पर हो रही थी। इसके बाद दीपनगर से सूरज (दूल्हा) और उसके परिजन बारात लेकर मणिराम अखाड़ा पहुंचे थे।

कपड़ा पहनने से मना करने पर हुआ विवाद
मणिराम अखाड़ा में शादी समारोह की तैयारियां ज़ोरों पर चल रही थी, शादी का का रस्मोरिवाज भी शुरू हो गया था। इसी दौरान दूल्हे का ससुराल वाले (लड़की पक्ष के लोग) ने दूल्हे को दहेज में दिया कपड़ा पहनने के लिए कहा। दूल्हे ने ससुराल से मिला कपड़ा पहनने से मना कर दिया। दूल्हे ने कपड़ा पहनने से जैसे ही मना किया कि लड़की पक्ष के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं बीच बचाव करने लड़के की मां और परिजन आए तो उनके साथ भी हाथापाई शुरू कर दी।

घटना में चार लोग हुए जख्मी
इन सब घटना पर लड़की पक्ष वाले लोगों का कहना है कि कुछ शरारती तत्वों ने मारपीट की है। उन लोगों ने दूल्हे और उसके परिजन के साथ मारपीट नहीं की है। युवक घर से शादी करने के लिए चला था लेकिन शरारती तत्वों की हरकत ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया। शादी समारोह में हुई घटना में कुल चार लोग घायल हो गए। सदर अस्पताल में इलाज होने की वजह से कई घंटों तक शादी रुकी रही। वहीं इलाज के बाद काफ़ी मनव्वल किया गया तो लड़के ने शादी के लिए हामी भरी और फिर शादी मुकम्मल हुई।
ये भी पढ़ें: बिहार: कपड़ा व्यवसाय की आड़ में हो रहा था काला धंधा, पुलिस ने किया गिरफ़्तार












Click it and Unblock the Notifications