मंडप में आशीर्वाद देने आए शख्स ने दुल्हन के कान में बताई दूल्हे की सच्चाई और फिर...

फिर क्या था धीरे-धीरे ये बात लड़की और उसके परिवार वालों तक जा पहुंची। और दूल्हा तब तक शादी के मंडप में जा चुका था।

पटना। शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी, दूल्हा और दुल्हन शादी के हसीन सपने देख रहे थे लेकिन तभी दुल्हन को किसी ने दूल्हे की सच्चाई बता दी। फिर क्या था शादी के हसीन सपने चंद मिनटों में टूट गए और शादी के लिए सज-धजकर तैयार दूल्हा दुल्हन के घर में कैद हो गया। दरअसल दरभंगा की रहने वाली सुप्रिया की शादी रंजीत से तय की गई थी।

मंडप में आशीर्वाद देने आए शख्स ने दुल्हन के कान में बताई दूल्हे की सच्चाई और फिर...

दूल्हे का परिवार दुल्हन के पिता को धोखा देकर शादी करने की फिराक में लगा हुआ था। जिसकी सच्चाई दरवाजे पर आई बरात के दौरान लग गई और दूल्हा सहित उसके परिवार वाले दुल्हन के घर में बंधक बन गए। फिर जमकर बवाल हुआ और हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद दूल्हा, दुल्हन के चंगुल से मुक्त हो पाया। जानकारी के मुताबिक दरभंगा के आरएस टैंक मोहल्ले की रहने वाली निधि सुप्रिया की शादी मधुबनी जिले के रंजीत के साथ तय हुई थी। शादी के वक्त रंजीत के पिता ने सुप्रिया के पिता से कहा कि उसका बेटा सरकारी नौकरी करता है। इसी की वजह से लड़की वाले शादी के लिए तैयार हो गए और शादी की तैयारी में लग गए।

शादी की तैयारी पूरी करने के बाद जहां लड़का शादी के जोड़े में धूमधाम से लड़की के दरवाजे पर बारात लेकर पहुंचा तो लड़की वालों ने भी उनका जमकर स्वागत किया। लेकिन इसी बारात में किसी ने लड़की को सच्चाई बता दी। फिर क्या था धीरे-धीरे ये बात लड़की और उसके परिवार वालों तक जा पहुंची। तब तक दूल्हा शादी के मंडप में जा चुका था लेकिन हकीकत जानने के बाद दुल्हन और उसके परिवार वालों ने शादी करने से मना कर दिया। और दूल्हे और उसके परिवार वालों को बंधक बनाकर शादी का पूरा खर्चा मांगने लगे।

दूल्हे वालों को बंधक बने देख आसपास के लोग वहां पहुंचे और आपसी समझौते से 1 लाख रुपए देने की बात कही। फिर 1 लाख रुपए दूल्हे के पिता ने घर से मंगवाकर दिए तब जाकर दुल्हन के चंगुल से मुक्त हो पाए और बिन दुल्हन लिए घर चले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+