Bihar News: गांव कनेक्टिविटी होगी और मज़बूत, खगड़िया-मोतिहारी में 3 सड़कों का होगा विस्तार, इतने करोड़ मंज़ूर

Bihar News: गावों को जब सीधे बेहतर सड़कों के माध्यम से हाईवे से जोड़ा जाता है, तो सिर्फ आवागमन आसान नहीं होता, एक नई आर्थिक, सामाजिक और विकास की धारा खुलती है। ग्रामीण क्षेत्रों से मुख्य सड़कों और हाइवे की कनेक्टिविटी लोगों को न सिर्फ शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार से जोड़ती है, बल्कि कृषि उत्पादों के बाज़ार तक पहुँच को भी आसान बनाती है।

इसी दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए बिहार के खगड़िया और मोतिहारी जिले की तीन प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए ₹66.02 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। राज्य के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने इन योजनाओं को स्वीकृति देते हुए कहा कि "बिहार की सड़कों को मजबूत और व्यापक बनाने की नीति के तहत इन परियोजनाओं को गति दी गई है।"

Govt Bihar

खगड़िया में उच्च स्तरीय पुल और सड़क का निर्माण:
"बखरी पीडब्ल्यूडी पथ खरगी तिरासी घाट से तिरासी टोला" योजना के तहत 0.797 कि.मी. लंबी सड़क और 222.75 मीटर लंबे हाई लेवल ब्रिज (9x24.75m) का निर्माण किया जाएगा। इस योजना पर कुल ₹17.64 करोड़ खर्च होंगे, जिसमें पांच साल का अनुरक्षण भी शामिल है।

मोतिहारी जिले की दो प्रमुख योजनाएं:
"भंडार-भकुरहिया पथ" (0.00 किमी से 6.05 किमी) के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए ₹19.14 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति मिली।

"मोतिहारी-तुरकौलिया-गोविन्दगंज पथ" के 28वें से 30वें कि.मी. तक के हिस्से को चौड़ा और सुदृढ़ करने के लिए ₹29.24 करोड़ की स्वीकृति दी गई।

परियोजनाओं का महत्व:
ये सड़कें ग्रामीण इलाकों को जिला मुख्यालयों और हाईवे से जोड़ेंगी। किसानों को अपने उत्पाद मंडियों तक पहुंचाने में कम समय और लागत लगेगी। शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं तक तेज़ पहुंच सुनिश्चित होगी। आपात स्थितियों में एंबुलेंस और राहत सेवाओं की सुगमता बढ़ेगी।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि "ये योजनाएं न केवल ग्रामीण परिवहन को बेहतर बनाएंगी, बल्कि सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई दिशा देंगी।" बिहार सरकार का यह कदम ग्रामीण बुनियादी ढांचे को सशक्त करने और प्रदेश को विकसित राज्यों की कतार में लाने की ओर एक ठोस प्रयास माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+