Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Government Teacher: बिहार की ये 3 शिक्षिका डांस के साथ पढ़ाते हुए जीत रहीं छात्रों का दिल, खूब हो रही तारीफ़

Government Teacher के बारे लोगों का यही कहना है कि, वह सिर्फ सैलरी उठाते हैं। बच्चों को पढ़ाते नहीं हैं। इन तीन शिक्षिकाओं ने अपने पढ़ाने के अनोखों अंदाज़ से ने सिर्फ लोगों की दिल जीता है बल्की सोच भी बदली है।

government teacher viral video news update in hindi

Recommended Video

    Video: बच्चों को पढ़ाने का अनोखा अंदाज़, तारीफ़ करते नहीं थक रहे लोग, कहा- मैडम का कोई जवाब नहीं

    Government Teacher: बिहार के विभिन्न जिलों के सरकारी विद्यालयों की टीचर अपने पढ़ाने को अंदाज से सुरखियों में छाई हुई हैं। उनके वीडियोज़ सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहे हैं। जो भी वीडियो देख रहा है, शिक्षकों की तारीफ करते नहीं थक रहा है। आइए उन तीन शिक्षकों के बार में विस्तार से जानते हैं, जो डांस के साथ-साथ बच्चों को तालीम दे रही हैं। पहली तस्वीर मुंगेर जिला की है, जहां से करीब 4 कीलो मीटर की दूरी पर तेरासी गांव के मध्य विद्यालय में बच्चे नाचते गाते शिक्षा ग्रहण ककर रहे हैं। प्राइमरी सेक्शन के बच्चे क्लास में बठैकर पढ़ाई करते हैं। उसके बाद अपनी शिक्षिका के साथ स्कूल परिसर के मैदान में मस्ती भरे अंदाज में अपने विषय की पढ़ाई करते हैं।

    नाच गाने के साथ बच्चों की पढ़ाई

    नाच गाने के साथ बच्चों की पढ़ाई

    शिक्षिका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह साउंड बॉक्स पर कई अंदाज में गानों के ज़रिए बच्चों का मनोरंजन करवाते हुए उसे आसानी से चीज़ों को समझाती हुई नज़र आ रही हैं। स्कूल की शिक्षिका रिंकी शर्मा ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि बच्चों को एक्टिविटीज़ से जुड़ी तालीम दी जाती है। उनके साथ मिल कर बहुत सारी गतिविधियां की जाती हैं। इससे बच्चों को काफी कुछ सीखने को मिलता है। गतिविधि के आधार पर बच्चों को हाथों के इशारे नृत्य कला और चीजों को पहचानने का हुनर सिखाया जाता है। इस तहर की पढ़ाई से बच्चों का स्कूल में काफी मन लगता है और वह ध्याने से पढ़ाई करते हैं।

    बच्चों को पसंद आ रहा पढ़ाने का अंदाज

    बच्चों को पसंद आ रहा पढ़ाने का अंदाज

    सुबोध कुमार (प्रधानाध्यापक) ने बताया कि रीकी शर्मा बीटीएस कोर्स की ट्रेनिंग लेकर आई है। ट्रेनिंग के दौरान उसे बच्चों को विषय आसानी से समझाने का हुनर सिखाया गया है। सरकारी स्कूल में भी प्राइवेट स्कूल की तरह बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने की सकारात्मक पहल की जा रही है। इस स्कूल में शिक्षा मॉडल पर नए-नए प्रोयग कर बच्चों को बेहतर तालीम देने की कोशिश की जा रही है। आपको बता दें कि शनिवार को इस विद्यालय के बच्चे नो बैग डे मनाते हैं। उस दिन बच्चे बिना बैग के स्कूल आते हैं और विभिन्न एक्टिविटीज़ के ज़रिए पढ़ाई करते है। वहीं बच्चों का कहना है कि इस तरह से पढ़ाई करने में उन लोगों को खूब मज़ा आ रहा है।

    खगड़िया जिले की शिक्षिका ने बटोरी सुर्खियां

    खगड़िया जिले की शिक्षिका ने बटोरी सुर्खियां

    खगड़िया जिले की भी एक शिक्षिका डांस करते हुए बच्चों को पढ़ाकर सुर्खियां बटोर रही हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह लकड़ी की कांटी, कांटी का घोड़ा वाले गाने पर बच्चों को पढ़ाती हुई नज़र आ थीं। मध्य विद्यालय सोनवर्षा (चौथम प्रखंड) का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि अक्सर यही देखा गया है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षक सिर्फ सैलरी उठाते हैं, बच्चों को पढ़ाने की तरफ ध्यान ही नहीं देते हैं। वहीं अब बिहार के सरकारी स्कूलों में कुछ ऐसे भी शिक्षक आए हैं, जो अपने पढ़ाने के तरीक़े से स्कूलों की तस्वीर बदली है।

    डांस के ज़रिए बच्चों की पढ़ाई

    डांस के ज़रिए बच्चों की पढ़ाई

    शिक्षिका कुमारी रितु रिमझिम का डांस के ज़रिए बच्चों को पढ़ाने के अंदाज़ को लोग पसंद कर रहे हैं। वहीं बच्चे भी काफी खुश हैं। पढ़ाने के अवोखे अंदाज की वजह से स्कूल में छात्रों की मौजूदगी भी बढ़ने लगी है। शिक्षिका रितु रिमझिम ने कहा कि स्कूल में बच्चे बोर महसूस करते हैं, इसलिए उन्हें अनोखे अंदाज़ में पढ़ाती हैं ताकि उनका मन पढ़ने में लगे। बहरहाल शिक्षिका के इस अनोखे पढ़ाने के अंदाज़ की वजह सोनवर्षा के मध्य विद्यालय का नाम भी चर्चाओं में है।

    सोशल मीडिया लाखों लोगों ने देखा वीडियो

    सोशल मीडिया लाखों लोगों ने देखा वीडियो

    बिहार के बांका से भी एक शिक्षिका ने अपने पढ़ाई के अंदाज को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। शिक्षिका खुशबू कुमारी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जिसमें वह अपने छात्रों को शानदार तरी‍के से खेलते हुए पढ़ा रही थीं। उत्क्रमित मध्य विद्यालय (कठाउं कटरिया) में पढ़ाते हुए महिला टीचर का वीडियो लाखों बार लोगों ने देखा और काफी ट्वीट भी हुआ। वीडियो में बांका निवासी शिक्षिका खुशबू कुमारी क्लास और खेल के मैदान में छात्रों के साथ लुका-छिपी खेलती हुई नजर आ रही थी। बच्चे उनके साथ पढ़ाई भी खुब मज़े से करते हैं।

    ये भी पढ़ें: Government School : सवालों के घेरे में 'शिक्षा व्यवस्था', आसमान के नीचे पढ़ाई और खुले में शौच

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+