गोपागलंज में भीषण सड़क हादसा, दिल्ली से सहरसा लौट रहे परिवार के चार लोगों की मौत

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में कार और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसा एनएच 27 पर मोहम्मदपुर के डुमरिया घाट के पास हुआ। मरने वाले सभी एक ही परिवार के हैं। मृतकों में पिता और पुत्र भी शामिल हैं। सभी मृतक बिहार के सहरसा जिले के रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

goplaganj road accident four people died

बताया जा रहा है कि परिवार के सभी लोग होली की छुट्टी मनाने दिल्ली से अपने घर सहरसा लौट रहे थे। शनिवार की सुबह वह जैसे ही मोहम्मदपुर के डुमरिया घाट ओवर ब्रिज के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे ट्रक से कार की भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई।

मृतकों में संजीव झा और सुनीता झा शामिल हैं। पुलिस ने कार और ट्रक को जब्त कर लिया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। 2 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं अन्य 2 लोगों को किसी तरह स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उनकी भी मौत अस्पताल ले जाने के दौरान ही हो गयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+