गोपालगंजः नाराज पत्नी को मनाना पड़ा भारी, पति का काट डाला प्राइवेट पार्ट
गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले में नाराज पत्नी को मनाना पति को भारी पड़ गया। पति के आने पर नाराज पत्नी ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया और फरार हो गई। दिल दहला देने वाली घटना कुशीनगर जिले के रामपुर चौराहा की है। पीड़ित का नाम गोविंदा है, जो गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के जमसडी गांव का रहने वाला है। गंभीर रूप से जख्मी युवक को गोपालगंज सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पीड़ित युवक के मुताबिक आठ साल पहले उसकी शादी कुशीनगर के हरबंशपुर की रहने वाली विभा कुमारी से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही उसकी पत्नी ससुराल से मिले गहने को लेकर फरार हो गई।

फिर करीब एक महीने बाद वह पत्नी को समझाकर घर वापस लाया। पीड़ित के मुताबिक उसकी पत्नी दूसरी बार फिर से घर छोड़कर फरार होगई और अपने मायके चली गई। युवक ने बताया कि दोपहर में उसकी पत्नी ने फोन कर उसे ससुराल बुलाया और वापस साथ चलने की बात कही। युवक के मुताबिक वह ससुराल में पहुंचा और रात को खाना खाने के बाद वह अपनी पत्नी के साथ कमरे में सोने चला गया।
युवक के मुताबिक सोने के दौरान पत्नी ने उसका प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काट दिया और फरार हो गई। पीड़िता युवक ने घटना की जानकारी अपने घर वालों को दी, जिसके बाद परिजन कुशीनगर पहुंचे और युवक के स्थानीय अस्पातल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक इलाज कराने के बाद पीड़ित को बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित का पुलिस ने बयान दर्ज कर लिया है। पीड़ित पति ने फर्द बयान में अपनी पत्नी को नामजद किया है।












Click it and Unblock the Notifications