प्लाईवुड फैक्ट्री में काम कर रहे बिहार के तीन मजदूरों की यूपी में मौत, पसरा मातम

गोपालगंज। उत्तर प्रदेश के बहराइच-सीतापुर हाईवे पर हरदी थाना क्षेत्र के चहलारीघाट पुल के पास डीसीएम की टक्कर के चलते टेंपो में सवार बिहार के रहने वाले दो मजदूरों की मौके पर मौत हो दई। वहीं एक मजदूर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं इस भीषण सड़क हादसे में चालक सहित सात लोग घायल हो गए। बता दें कि तीनों मृतक मजदूर गोपालगंज जिले के रहने वाले थे और सीतापुर में एक प्लाई वुड फैक्ट्री में काम करने जा रहे थे। वहीं घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दरअसल, बहराइच-सीतापुर हाईवे पर मजदूरों को लेकर टेंपो सीतापुर की तरफ जा रहा था।

gopalganj road accident three labours died

हरदी थाना के चहलारी घाट पुल के पास दूसरी दिशा से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। इस हादसे में टेंपो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग व पिकेट ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने टेंपो में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इस हादसे में गोपालगंज जिले के महमदपुर थाना क्षेत्र के परसौनी गांव के रहने वाले 20 वर्षीय शिव कुमार साहनी व 50 वर्षीय शंभू साहनी की मौत हो गई।

जबकि परसौनी के रहने वाले 24 वर्षीय महेस, बलूहीबाजार निवासी 22 वर्षीय बेचू कुमार, 36 वर्षीय सुरेंद्र साहनी, 19 वर्षीय रवि कुमार, 22वर्षीय नीतीश, आजमीनगर के रहने वाले 32 वर्षीय मुकेश साहनी और टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। एसओ ने बताया कि डीसीएम को कब्जे में लिया गया है और हादसे की जांच की जा रही है। इलाज के दौरान एक और मजदूर की मौत की सूचना है। कुल तीन लोगों की मौत से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+