‘गांजे की चोरी, नोट के गड्डी की लालच’, चोर की मिली तालिबानी सज़ा, ज़िंदगी भर नहीं भूलेगा दर्द, जानिए मामला

Gopalganj Talibani Saza: बिहार के गोपालगंज जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां चोरी के आरोप में एक युवक को तालिबानी सज़ा देते हुए हाथ की चार अंगुली काट दी। युवक की हालक नाज़ुक बताई जा रही है, परिजन अब न्याय की मांग कर रहे हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला

गोपालगंज के कोयलादेवा गांव (फुलवरिया थाना क्षेत्र) निवासी सुबास पर कसाई मोहल्ले से गांजा चोरी कर के भागने का आरोप था। मिली जानकारी के मुताबिक गांजा युवक गांज चोरी करने गया था, उसकी नज़र नोटों की गड्डी पर पड़ी। पहले तो वह गांजा चोरी कर भाग गया, उसे बेच दिया।

gopalganj me ganja chor ko talibani saza

नोटों के गड्डी की लालच वापिस उसे कसाई मोहल्ले में खींच लाई। इस बार वह पकड़ा गया। ग्रामीणों ने तालिबानी सज़ा देते हुए हाथ की अंगुली काट दी। पीड़ित सुबास की मानें तो वह चरखा बाबा के यहां रुपये चोरी करने के लिए गया, लोगों ने पकड़ लिया और हाथ की चार अंगुली काट दी।

सुबास ने कहा कि जिस लकड़ी की काठ पर गोश्त काटते हैं, उसी पर हाथ रख कर अंगुली काट दी। घटना के बाद वह बेहोश हो गया। बेहोस युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद उसे घर भेज दिया। पीड़ित युवक के परिवार की माली हालत बहुत ख़राब है, इलाज के लिए पैसे भी नहीं है।

पीड़ित परिवार ने पुलिस, प्रशासन और मानवाधिकार संगठनों से इंसाफ की मांग की है। पुलिस ने मामले में तफ्तीश शुरू की है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं पुलिस के आलाअधिकारियों ने पीड़ित के परिवार प्राथमिकता से जांच का आश्वासन देते हुए उचित कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा चोर को भी इस तरह से सज़ा नहीं देनी चाहिए। पुलिस के हवाले कर देते, मानवता को शर्मसार किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+